30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्ट यूपी में फिर अटैक कर सकता है ‘टिड्डी दल’, कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट

टिड्डी दल (Locust Attack) से निपटने की तैयारी शुरू, कृषि विभाग (Agriculture Department) के अधिकारियों ने विकासखंड और जनपद स्तर पर टीमें बनाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 May 2021, 12:32 PM IST

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. पिछली साल की तरह इस साल भी मेरठ समेत वेस्ट यूपी के जिलों में टिड्डी दल के हमले (Locust Attack) की आशंका बनी हुई है। राजस्थान में टिड्डी दल के हमले के बाद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) और पूरे एनसीआर में कृषि विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए हैं। कृषि विभाग (Agriculture Department) में टिड्डी दल से मुकाबले की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- कोरोना महामारी के बीच फिर पूर्वांचल पर टिड्डी दल के हमले का खतरा, ऐसे बचा सकते हैं अपनी फसल

कृषि विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान में टिड्डी दलों (Tiddi Dal) का हमले हो सकता है। वर्ष 2020-21 में भी राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए पहुंचे टिड्डी दलों ने हरियाणा के जिलों में फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। जिला कृषि अधिकारी कृषि प्रवीण सिरोही ने बताया कि आसन्न परिस्थितियों से मुकाबले की तैयारियां की जाने लगीं है। उन्होंने बताया कि विकासखंड और जनपद स्तर पर टीमें बनाई जा रही हैैं। यह टीमें किसानों और ग्रामीणों को जागरूक करेंगी।

उन्होंने बताया कि पिछली बार जून महीने में टिड्डी दल दाखिल हुआ था। ग्रामीण इलाकों के अलावा शहरी क्षेत्र में भी यह जहां-तहां दिखाई दिए थे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि टिड्डी दलों के आने वाले संभावित स्थल का चिह्नीकरण कराया जा रहा है। ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, पावर स्प्रयेर समेत छिड़काव के लिए दवाओं का इंतजाम कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- दो दिन झमाझम बारिश से हवा हुई साफ, अगले एक सप्ताह तक मौसम में नहीं होगा परिवर्तन, बरसेंगे बदरा

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग