मेरठ

Meerut: Yes Bank के ग्राहक बंद करवाना चाहते थे अपना खाता, इनकार पर खूूब हुई नोकझोंक

Highlights रिजर्व बैंक ने राशि निकालने की सीमा 50 हजार तय की यस बैंक की ब्रांचों पर सुबह से शाम तक लगी रही लाइनें लाखों के लेन-देन वाले व्यापरियों को हुई ज्यादा परेशानी  
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2020, 6:20 PM IST
meerut

मेरठ। आरबीआई ने यस बैंक के ग्राहकों के लिए 50 हजार रुपये निकासी की सीमा लगा दी है। इसके बाद से यस बैंक की शाखाओं पर लोगों की लाइनें लगी हुई हैं। लोग रुपये निकालने के लिए यस बैंक के एटीएम और उसकी शाखाओं में सुबह से ही पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि आरबीआई का यह आदेश अगले एक महीने के लिए है। व्यापारियों समेत उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा जिसके खाते इस बैंक की ब्रांचों में हैंं और वे अपना लाखों का लेन-देन यस बैंक के माध्यम से करते हैं।

यस बैंक की पंचशील ब्रांच में शुक्रवार को ग्राहकों की कतारें लगी हुई थी। बैंक के खाताधारकों की बैंक कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। लोग अपना खाता बंद करना चाहते थे और पूरा पैसा निकालना चाहते थे, लेकिन बैंक ने आरबीआई के नियमों का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ा। इससे काफी देर तक बैंक कर्मियों और खाता धारकों में नोकझोंक होती रही। ऐसा ही हाल अन्य ब्रांचों का भी रहा। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यस बैंक के ग्राहकों के लिए 50 हजार रुपये निकासी की सीमा तय की है। आरबीआई ने यह कार्रवाई बैंक की आर्थिक हालत को देखते हुए की है।

गुरूवार देर रात से ही यस बैंक के एटीएम में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान यस बैंक की नेटबैंकिंग और एटीएम सेवा भी बंद हो गई। इससे यस बैंक के खाता धारकों को चिंता और बढ़ गई। गुरुवार रात महानगर के कई इलाकों में यस बैंक के एटीएम में पैसा निकालने वालों की भीड़ देखने को मिली। इसके चलते एटीएम भी रातोंरात खाली हो गए। बता दें कि करीब 15 साल पहले शुरू हुए यस बैंक की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। बैंक पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है। यस बैंक की बदहाली इतनी बढ़ गई है कि सिर्फ 15 महीने के भीतर बैंक के निवेशकों को 90 फीसदी से अधिक का नुकसान हो चुका है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला