5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 घंटे बाद जमानत पर रिहा

Highlights एमपी एमएलए कोर्ट ने दिए कस्टडी के आदेश 2012 में आचार संहिता मामले में थे गैरहाजिर कोर्ट के भीतर तीन घंटे तक बैठे रहे संगीत सोम  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 6 Mar 2020, 4:25 PM IST

meerut

मेरठ। भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम को कोर्ट ने शुक्रवार को हिरासत में लेने के आदेश दिए। इस दौरान भाजपा विधायक तीन घंटे तक कोर्ट के भीतर ही बैठे रहे। इसके बाद उनको 25 हजार और 50 हजार रुपये की जमानत पर छोड़ दिया गया।

मामला 2012 मेे हुए चुनाव से जुड़ा हुआ है। जिसमें संगीत सोम के ऊपर अचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद से कोर्ट की तारीखें चल रही थी, लेकिन भाजपा विधायक कोर्ट मेे पेश नहीं हो रहे थे। जिसके बाद उनको कोर्ट में हाजिर होने के लिए उनको समन जारी किया गया था। जिसमें कोर्ट मेें हाजिर न होने पर गैर जमानती वारंट जारी होने के भी आदेश थे। आज इसलिए ही विधायक संगीत सोम एमपी एमएलए कोर्ट पंकज मिश्रा की कोर्ट में पेश हुए। संगीत के तारीख़ पर न आने से नाराज़ स्पेशल जज एमपी एमएलए पंकज मिश्र ने उनको कस्टडी के आदेश के दिए। जिसके बाद भाजपा विधायक तीन घंटे तक कोर्ट के भीतर ही बैठे रहे। इसके बाद उनको जमानत दे दी गई।