मेरठ

Petrol Diesel Price Today: तेल की कीमतों में आज थोड़ी राहत, जानिए मेरठ में पेट्रोल और डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today: लगातार पिछले कई दिनों हो रही तेल के दामों में बढ़ोत्तरी से आज लोगों को राहत मिली है। आज से पहले यानी सोमवार को पेट्रोल की कीमत में जहां 0.34 रुपये की वृद्धि हुई थी। वहीं डीजल के दामों में इजाफा हुआ था। तेलों की बढ़ती कीमतों के चलते सड़कों पर वाहन चलाना आफत हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2021, 10:51 AM IST
petrol.jpg

Petrol Diesel Price Today: आज फिर तेल की कीमतों में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई। मेरठ में पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे। बता दे कि तेल के दामों में वृद्धि का असर आम लोगों पर सीधा-सीधा पड़ रहा है। पेट्रोल की कीमतों में पिछले कई दिनों से हो रहे बदलाव के चलते आज पेट्रोल के दाम 102.61 रुपये प्रति लीटर पर ही स्थिर रहे। इससे पहले मेरठ में आखिरी बार 18 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमतों में +0.34 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। कुछ ऐसा ही डीजल की कीमतों में बदलाव आया है।

मेरठ में आज डीजल के दाम में किसी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं हुई। जिसके बाद आज मेरठ में डीजल के दाम 94.80 रुपये प्रति लीटर रहे। इससे पहले मेरठ में आखिरी बार 18 अक्टूबर, 2021 को डीजल के दाम में +0.35 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। डीजल की कीमतों में उत्तर प्रदेश राज्य के टैक्स शामिल है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 1 अक्टूबर से बढ़ रही हैं। देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। महीने की शुरुआत ही डीजल के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी से हुई थी। वहीं, पेट्रोल के दाम भी सोमवार को बढ़ गए थे। मेरठ में डीजल भी सोमवार को 35 पैसे महंगा हुआ था। वहीं पेट्रोल में 34 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

बता दे कि ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह बदलती हैं। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

इसके अलावा हर शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम अलग-अलग होने की वजह Tax है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं। वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। शहर के हिसाब से अलग अलग होते हैं, जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है। बता दें कि हर नगर निगम के आधार पर अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला