
नोएडा. दिल्ली-एनसीआर में रविवार से लगातार हो रही भारी बारिश के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई स्थानों पर जलजमाव और यातायात की समस्या पैदा हो गई है। वाहन चालकों को जहां वाटर लॉगिंक और जाम के कारण भारी दिक्कतों का सामना पड़ा रहा है। तो वहीं सीएमओ ऑफिस सहित सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में पानी भर जाने से अधिकारी और लोग को मुश्किलें हुईं। वाटर लॉगिंग के कारण कई गाड़िया बंद हो गई तो वहीं कई लोग अपनी गाड़ियों को धक्के मारते नजर आए।
सीएमओ और डीएम ऑफिस हुआ जलमग्न
यूपी के सबसे हाईटेक माने जाने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रविवार से हो रही मूसलाधार बारिश से पूरा शहर की जल जमाव और जाम से जूझने लगा। सीएमओ ऑफिस सहित कलेक्ट्रेट पानी मे डुबे हुए नजर आए। लेकिन प्राधिकरण के किसी भी अधिकारी के कान पर जू नही रेंगा। वहीं सलारपुर स्थित प्राथमिक स्कूल में जल जमाव देखने को मिला।
प्रधिकरण के दावों की खुली पोल
वाटर लॉगिंक सेक्टर-37, सैक्टर 19, डीएनडी ओवरलीफ, सैक्टर 34, सिटी सेंटर, सेंटर स्टेज मॉल के पास, सेक्टर-27 में सबसे ज्यादा हुई। बारिश ने नोएडा विकास प्राधिकरण के दावों की पोल खोल के रख दी है। इनका दावा था कि इस बार नालों की सफाई होने के कारण नोएडावासियों को वाटर लॉगिंक की समस्या से निजात मिल जाएगी।
Published on:
18 Oct 2021, 5:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.