मेरठ

Petrol-Diesel Price Today : सुबह छह बजे तेल कंपनियों ने बदले पेट्रोल डीजल के दाम,मेरठ में ये है कीमत

Petrol-Diesel Price Today आज मई महीने के पहले दिन मेरठवासियों को पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से राहत मिली है। यह राहत लगातार पिछले 26 दिन से मिल रही है। यानी पिछले 26 दिन से मेरठ सहित अन्य जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े है। मेरठ में 26 दिन से तेल की कीमतें स्थिर हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2022, 8:47 AM IST
Petrol-Diesel Price Today : सुबह छह बजे तेल कंपनियों ने बदले पेट्रोल डीजल के दाम,मेरठ में ये है कीमत
Petrol-Diesel Price Today : सुबह छह बजे तेल कंपनियों ने बदले पेट्रोल डीजल के दाम,मेरठ में ये है कीमत

Petrol-Diesel Price Today तेल कंपनियों ने आज सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी की। आज मेरठ में पेट्रोल के दाम 105.04 प्रति लीटर हैं। जबकि डीजल का भाव ₹ 96.61 प्रति लीटर चल रहा है। इन नई कीमतों के अनुसार किसी प्रकार का कोई इजाफा आज भी नहीं किया गया। आज लगातार 26 वें दिन मेरठ सहित देश के अन्य हिस्सों में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं।

गत दिनों पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का कारण अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का महंगा होना था। लेकिन अब कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया है। लेकिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। जबकि तेल के दाम देश में भी कम होने चाहिए। बताया जाता है कि तेल कंपनियां दाम कम न करके पांच राज्यों में हुए चुनाव के दौरान जो घाटा हुआ उसकी पूर्ति कर रही हैं।

जिस समय पांच राज्यों में चुनाव थे उस दौरान करीब 4 महीने तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई। जबकि अंतराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड आयल के दामों में काफी तेजी आई थी। अब इस समय कच्चा तेल की कीमत आज 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गई है। क्रूड आयल 98.98 डॉलर प्रति बैरल पर है। बताया जाता है कि इसमें अभी 0.44 डॉलर प्रति बैरल और गिरावट आएगी। घरेलू बाजार में मेरठ सहित देश के अन्य महानगरों में गत 6 अप्रैल को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला