मेरठ

Today Petrol Diesel Price : फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम, कच्चे तेल के भाव आसमान पर

Petrol Diesel rate today in Meerut मेरठ में आज भी लोगों को पेट्रोल डीजल की बढ़ते दामों से राहत मिली है। लेकिन जिस तरह से कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं उससे पेट्रोल डीजल की कीमतें भी बढ़ने की आशंका अब लोगों को सताने लगी है। पेट्रोल-डीजल की कीमत फिर बढ़ने की आशंका प्रबल होने लगी है। इस समय अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 123.80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर से लोगों को महंगाई से दो चार होना होगा। इस समय तेल की कीमतों में स्थिरता से महंगाई कुछ हद तक स्थिर है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jun 2022, 7:42 AM IST
Today Petrol Diesel Price : फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम, कच्चे तेल के भाव आसमान पर
Today Petrol Diesel Price : फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम, कच्चे तेल के भाव आसमान पर

Petrol Diesel rate today in Meerut कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बाद देश को महंगी कीमत में कच्चा तेल खरीदना पड़ रहा है। जिसका असर एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के भाव पर पड़ सकता है। इससे ना केवल आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। बल्कि महंगाई में इजाफा होगा। हालांकि आज गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में क‍िसी प्रकार का बदलाव नहीं क‍िया। मेरठ में आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्‍थिर हैं। आज रविवार को मेरठ में पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.49 रुपये प्रति लीटर पहुच गया है।


सरकार ने बीते 21 मई को पेट्रोल डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी। ज‍िसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल सात रुपए सस्ता हो गया था। केंद्र सरकार के बाद कुछ राज्‍यों ने वैट कम किया था। मेरठ में अभी पेट्रोल के दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.49 रुपए प्रति लीटर है। देश में पेट्रोल-डीजल का दाम 22 मार्च से बढ़ना शुरु हुआ।

उस दौरान 14 बार पेट्रोल डीजल की कीमत में वृद्धि हुई। उसके बाद से इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिससे महंगाई चरम पर पहुंच गई। पांच राज्यों में चुनाव के चलते पिछले साल नवंबर से पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर थे। लेकिन जैसे ही इस इस साल मार्च में चुनावी परिणाम सामने आए उसके कुछ दिन बाद से ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी थी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला