2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

gang rape in meerut : महिला अधिवक्ता ने सब इंस्पेक्टर पर लगाया गैंगरेप का आरोप, एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज

gang rape in meerut मेरठ में एसएसपी के पेशकार रहे सब इंस्पेक्टर पर एक महिला अधिवक्ता ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित महिला अधिवक्ता एसएसपी से मिली। एसएसपी ने पूरा प्रकरण सुनने के बाद दुष्कर्म के आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। थाना पल्लवपुरम में आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jun 11, 2022

gang rape in meerut : महिला अधिवक्ता ने सब इंस्पेक्टर पर लगाया गैंगरेप का आरोप ,एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज

gang rape in meerut : महिला अधिवक्ता ने सब इंस्पेक्टर पर लगाया गैंगरेप का आरोप ,एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज

gang rape in meerut मेरठ में एक सब इंस्पेक्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला अधिवक्ता के साथ गैंगरेप किया है। पीड़ित महिला अधिवक्ता एसएसपी से मिली। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर देर रात थाना पल्लवपुरम में सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी सब इंस्पेक्टर एसएसपी का पहले पेशकार भी रह चुका है। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अपने दोस्त के साथ गैंगरेप किया। महिला अधिवक्ता ने सब इंस्पेक्टर पर फ्लैट से नगदी व सोने की चेन चोरी करने का आरोप लगाया है।

सब इंस्पेक्टर सहारनपुर का रहने वाला है। वह इस समय गाजियाबाद में तैनात है। महिला अधिवक्ता के मुताबिक कोर्ट में सब इंस्पेक्टर 164 के बयान दर्ज कराने गया था। जहां महिला अधिवक्ता से उसकी मुलाकात हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो सब इंस्पेक्टर ने अधिवक्ता के घर आना जाना शुरू किया। महिला अधिवक्ता का अपने परिजनों से विवाद चल रहा था। सब इंस्पेक्टर ने खुद को अविवाहित बताते हुए अधिवक्ता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला अधिवक्ता ने मना कर दिया। सब इंस्पेक्टर उस समय कंकरखेड़ा थाने में तैनात था। उसके बाद उसकी पोस्टिंग थाना लिसाड़ी गेट के पिलोखड़ी चौकी में हुई। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने महिला अधिवक्ता को पिलोखड़ी चौकी बुलाया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई।

यह भी पढ़े : Gender Change In Meerut : युवाओं में जेंडर बदलने का बढ़ा क्रेज, दो लड़कों का आपरेशन कर डाक्टरों ने बनाया लड़की

महिला अधिवक्ता ने डर के कारण किसी को नहीं बताया। महिला अधिवक्ता गर्भवती हुई तो सब इंस्पेक्टर ने गर्भपात करा दिया। महिला अधिवक्ता ने जब शादी के लिए कहा तो शादी की बात टाल दी। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि वह प्रयागराज जा रही थी। तभी सब इंस्पेक्टर साथ गया। प्रयागराज के होटल में दारोगा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस प्रकरण में महिला अधिवक्ता एसएसपी ने मिली। जिसके बाद एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग