Today Petrol Diesel Price in Meerut आज से नवंबर माह की शुरू आह तो रही है। आज ठंड के बीच लगातार सातवें महीने पेट्रोल और डीजल के दामों में राहत बनी हुई है। मेरठ में पूरे अक्टूबर माह पेट्रोल डीजल के दाम में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। यानी लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में स्थिरता बनी हुई है। पिछले दिनों हुई बरसात के बंद होने के बाद ये मेरठ के लोगों के राहत की बात है।
Today Petrol Diesel Price in Meerut पिछले सात माह से मेरठ और देश के बाकी हिस्सों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वैसे भी अभी दामों में बढ़ोतरी के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। वहीं सीएनजी के दामों में जरूर इस सप्ताह तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी के बीच पश्चिमी उ्रप में यह राहत की बात है कि पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इस समय मेरठ में पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 89.49 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं मेरठ में सीएनजी कीमत में अक्टूबर के पहले सप्ताह में तीन रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब 86 रुपये प्रति किलो से 89 रुपये प्रति किलो हो गई है।
आज एक नवंबर मंगलवार को मेरठ में पेट्रोल 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पश्चिमी उप्र में करीब सात महीने से पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर हैं। पेट्रो उत्पादों के दामों में सरकार अभी किसी बदलाव के मूड में दिखाई नहीं दे रही है। यह वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। नवरात्र और त्योहारी मौसम में एक अक्टूबर को एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कामर्शियल पर 99 रुपए घटाए गए थे।
वहीं 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर 39.50 रुपये तक सस्ता हो गया था। जिसके बाद इसके दाम 2110.50 रुपये पर आ गया था। इसी तरह से 47 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर 99 रुपये तक सस्ता हुआ। इंडियन आयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने आज मंगलवार को सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया है।