मेरठ

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अपनी गाड़ी में गैस भरवाने गए युवक के प्राइवेट पार्ट में भर दी सीएनजी

एक घंटे बाद युवक का हुआ यह हाल
2 min read
• •
Updated: 27 May 2018, 3:44 PM IST
meerut
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अपनी गाड़ी में गैस भरवाने गए युवक के प्राइवेट पार्ट में भर दी सीएनजी

मेरठ। रविवार को बिजली बंबा बार्इपास स्थित सीएनजी पंप पर अपनी गाड़ी में गैस भरवाने गए युवक के साथ पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। यह विवाद मात्र दस रुपये को लेकर था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि सिर्फ एक घंटे में युवक का हो गया यह हाल...

दस रुपये कम पड़ने पर हुआ था विवाद

मेरठ में आज सीएनजी पंप पर पैसों के विवाद पर युवक की हत्या कर दी गई। परिवार के लोगों का आरोप है मात्र 10 रुपये के लिए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट (मलद्वार) से नोज़ल डालकर गैस भर दी गई। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस ने फ़िलहाल युवक के शव पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह है पूरा मामला

थाना खरखौदा क्षेत्र के बिजली बम्बा बार्इपास स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप का है। रविवार को एक टेम्पो में गैस भरवाने इमरान नाम का युवक पहुंचा था। परिवार के लोगों का कहना है कि उसके पास मात्र गैस भरवाने के लिए दस रुपये कम पड़ रहे थे। इसी बात को लेकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और इमरान के बीच में कहासुनी हो गई। यह इतनी बढ़ गई कि उसकी जमकर पिटाई कर डाली। परिजनों का आरोप है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने इमरान को जबरन पकड़कर उसके प्राइवेट पार्ट (मलद्वार) से गैस भर दी गई है। करीब एक घंटे के इस घटनाक्रम में इमनान की हालत बिगड़ गर्इ आैर उसकी मौत हो गर्इ। इस बात से गुस्साए लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे कर परिवार को शांत किया और गुस्साए लोगों को तोड़फोड़ करने से रोका। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को समझा-बुझाकर कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा कि मौत की असली वजह क्या है। गुस्साए परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिकों से मिलीभगत कर आरोपियों को भगा दिया आैर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। इस हंगामे के बीच पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीआे ने कहा

सीआे चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति की तबियत खराब हो गर्इ है। मौके पर पहुंचकर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता लग पायेगा। फ़िलहाल पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है और पेट्रोल पंप से सी डी आर अपने कब्जे में ले ली है।

यह भी पढ़ेंः मायावती ने अपने सिपाहियों को दिया कैराना मेें जीत हासिल करने का यह मंत्र

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला