12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कियों का यह गैंग रात को साइकिलों पर निकलता आैर महिला पुलिसकर्मियों को इसलिए करता था परेशान

पुलिस टीम ने तरकीब से पकड़ी गैंग की चार सदस्य, बाकी फरार

2 min read
Google source verification
meerut

लड़कियों का यह गैंग रात को साइकिलों पर निकलता था, महिला थाने की पुलिसकर्मी इसलिए थी परेशान

मेरठ। अब तक आपने लड़कों के बाइक गैंग के बारे में ही सुना और पढ़ा होगा, जो सड़क चलते लोगों को परेशान करता है और उनको अपना शिकार बनाता है। लेकिन मेरठ में लड़कियों का एक ऐसा गैंग हैं जो रात में साइकिल पर सवार होकर निकलता था और महिला थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को तंग किया करता था। लड़कियों के इस गैंग से महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मी इतने भयभीत थे कि वह रात में गेट पर ताला लगा लेते थे। लेकिन उसके बाद भी लड़कियाें का ये गैंग थाने के भीतर बीयर की बोतलें और ईंट-पत्थर फेंका करता था। लड़कियों के इस गैंग का मकसद लूट या चोरी करना नहीं होता था। ये बस महिला थाने में कार्यरत पुलिसकर्मियों को प्रताड़ित करती थी और सड़क पर हंगामा करते हुए साइकिल चलाती थी।

यह भी पढ़ेंः मायावती के सबसे भरोसेमंद रह चुके डीजीपी ने उनके खास सिपाही पर दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ेंः अवैध संबंध में हत्या के मामले में पुलिस भेज चुकी एक को जेल, दोबारा जांच में मामला ही पलट गया

गैंग को पकड़ने के लिए यह बनी योजना

इनको पकड़ने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन पुलिस कामयाब नहीं हो सकी। अंत में गुपचुप तरीके से इनको पकड़ने का प्लान बनाया गया और दो फैंटम पर चार पुलिसकर्मी इनको पकड़ने के लिए लगाए गए। महिला थाने के दोनों ओर कुछ दूरी पर पुलिस की गाड़ियों को अंधेरे खड़ा किया गया। शनिवार की रात करीब 11 बजे जब लड़कियों का ये साइकिल गैंग अपनी मस्ती में था और महिला थाने के पास पहुंचते ही इन लड़कियों ने बीयर की खाली बोतल थाना परिसर में फेंकी और वहां पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों पर भद्दे कमेंट्स पास किए। तभी फैंटमकर्मियों ने इन्हें घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने चार लड़कियों को पकड़ा इनकी बाकी साथी भाग निकली। महिला थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों का कहना था कि ये लड़कियां थाने के गेट पर खड़ी होकर गाली व अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती थी। थाना परिसर में बोतलें फेंक जाती थी।

यह भी पढ़ेंः कैराना उपचुनाव रालोद के लिए संजीवनी से कम नहीं, कर ली है एेसी तैयारी

गैंग के पुरुष साथी भाग निकले

बताया जाता है कि इन लड़कियों के साथ कुछ लड़के भी थे, जो पुलिस की गिरफ्त से भाग निकले। पकड़ी गई लड़कियां महिला थाने के समीप ही मोहनपुरी कालोनी की बताई जाती है। लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लड़कियों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनको बुलाकर लड़कियों का परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।