मेरठ

होली से पहले मेरठ पुलिस ने तीन शातिरों को मारी गोली, चार गिरफ्तार

मुलिस के मुताबिक बदमाशों के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2020, 12:43 PM IST
encounter.png

मेरठ. होली के मौके पर भी मेरठ पुलिस का आपरेशन ठॉय—ठॉय जारी है। किठौर और रोहटा क्षेत्र में रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारने के बाद तीन घायल समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कई बदमाश फरार हो गए। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि किठौर पुलिस ने सूचना के आधार पर माछरा जंगल में बदमाशों की घेराबंदी की गई तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में शातिर अपराधी शहजाद उर्फ बबलू घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौके से एक बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ आदि जिलों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और हत्या के प्रयास के साथ ही आर्म्स एक्ट आदि के 15 मामले पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को बांटे मोबाइल

पुलिस के मुताबिक, रोहटा पुलिस ने सूचना के आधार पर नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों को रोक ने का प्रयास किया । पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई इनामी अपराधी ताहिर और फुरकान घायल हो गया, जिसे उनके साथी शोएब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार घायल बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचे, कारतूस बरामद किए गए है। गिरफ्तार बदमाश रोहटा थाने पर पंजीकृत मामले में वांछित चले रहे थे। गिरफ्तार ताहिर के खिलाफ सरधना थाने पर दर्ज मामले में फरार था और उसपर 25 हजार का इनाम घोषित है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला