मेरठ

पहले खुद के अपहरण का नाटक, फिर अपने भार्इ पर गोली चलवाने के आरोप में पकड़ी गर्इ यह विवाहिता

कोर्ट के आदेश पर मामा के यहां रहने पहुंची नवविवाहिता कुछ घंटे में ही गिरफ्तार  
2 min read
• •
Updated: 31 May 2018, 12:10 PM IST
meerut
पहले खुद के अपहरण का नाटक, फिर अपने भार्इ पर गोली चलवाने के आरोप में पकड़ी गर्इ यह विवाहिता

मेरठ। मेरठ में चर्चित चल रहे विवाहिता अपरहण मामले में एक नया मोड़ आ गया। जिस विवाहिता का दूसरे समुदाय के युवक शहजाद ने अपहरण किया था, उसे भावनपुर पुलिस ने अपने भाई पर जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश का भी पालन किया और अपने अफसरों का भी। कोर्ट के आदेश अनुसार पहले विवाहिता को उसकी इच्छा अनुसार हरिद्वार में उसके मामा के घर छोड़ा गया था। इसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने हरिद्वार से ही विवाहिता को धारा 307 के मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गाव एत्मादपुर की निवासी युवती की शादी दो अप्रैल को मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। आठ अप्रैल को युवक विवाहिता को मायके में मिलाकर वापस अपने घर लौट रहा था। किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक शहजाद ने विवाहिता की कार पर हमला बोल दिया और उसके पति को घायल कर अपहरण करके ले गया। इस मामले में गाव में तनाव हो गया और कई लोगों को नामजद कराया गया। पंचायतें भी हुई और बीजेपी के विधायकों ने चेतावनी तक दे डाली। खूब दबाव पड़ने के बाद पुलिस ने विवाहिता को परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर से एक मकान से बरामद कर लिया। जबकि शहजाद फरार हो गया। इस मामले में नया मोड़ उस समय आया जब विवाहिता को कोर्ट में पेश किया गया। अपने बयानों में विवाहिता ने साफ कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह अपनी मर्जी से शहजाद के साथ गई थी। विवाहिता ने यह भी कहा कि उसने अपनी दूसरी शादी होने से पहले शहजाद से शादी कर ली थी। यह उसके परिवार को भी पता था, लेकिन जबरन उसकी दूसरी शादी की गई। दो दिन तक मामले पर विचार चलता रहा और तीसरे दिन अदालत ने फैसला सुनाया कि विवाहिता को उसकी इच्छा के अनुसार छोड़ा जाए। जिसके बाद मंगलवार को एसपी देहात ने कड़ी सुरक्षा में विवाहिता की इच्छा के अनुसार हरिद्वार में उसके मामा के घर छोड़ दिया।

अपने भार्इ को गोली लगवाने की आरोपी

उधर भावनपुर थाना पुलिस ने विवाहिता को 307 के मुकदमे में नामजद कर लिया। गौरतलब है कि जब विवाहिता गायब थी तो विवाहिता के भाई को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस प्रकरण में भाई की तरफ से अपहरणकर्ता शहजाद को नामजद कराया गया था। अब भाई ने पुलिस को शपथ पत्र देकर आरोप लगाया है कि जिस समय उसको गोली मारी गई उस समय उसकी बहन भी शहजाद के साथ थी। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमे में भी नामजद कर लिया है। अब उसे जेल भेजा जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला