2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दरोगा ने महिलाओं से की छेड़छाड़, बचने के लिए थाने में घुस गर्इ, लेकिन…

एसपी सिटी ने दरोगा के खिलाफ जांच कराकर कार्रवार्इ के निर्देश दिए  

2 min read
Google source verification
meerut

दरोगा ने महिलाओं से की छेड़छाड़, उससे बचने के लिए थाने में घुस गर्इ, लेकिन...

मेरठ। भाजपा के राज में एक ओर महिलाओं की सुरक्षा के तमाम दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के राज में खाकी ही महिलाओं को परेशान कर रही है। महिलाओं से सरेराह दिनदहाड़े दरोगा महिलाओं से छेड़छाड़ करता है और महिलाएं दरोगा से खुद को बचाते हुए थाने में घुसकर अपनी जान बचाती हैं। मामला बुधवार की दोपहर रेलवे रोड थाना क्षेत्र में हुआ।

यह भी पढ़ेंः सूचना मिली थी मकान में गाय बंद होने की, यहां की तलाशी ली गर्इ तो दंग रह गए सभी

यह भी पढ़ेंः अगले लोक सभा चुनाव के लिए यहां हो रहा था असलाह तैयार, राइफल बनाकर सात हजार में बेचते थे

यह है पूरा मामला

श्यामनगर निवासी एक व्यक्ति के अनुसार उसकी पत्नी की बड़ी बहन का अपने पति से विवाद काफी समय से चल रहा है। जिसे सुलझाने के प्रयास वह और उनकी पत्नी कई बार कर चुके हैं। इसी को फिर से निपटाने के उद्देश्य से उसकी पत्नी, अपनी बहन को लेकर अपने जीजा से मिलने रेलवे स्टेशन मस्जिद के समीप चाय की दुकान पर गई थी। जीजा से मिलने के बाद दोपहर को दोनों बहनें वापस लौट रही थीं। दोनों रोजे से थी और गर्मी के कारण बेहाल हो रही थी। शहर में आने के लिए कोई रिक्शा या आॅटो भी नहीं मिल रहा था। इसलिए दोनों बहनें पैदल ही रेलवे रोड चौराहे की ओर चल दीं। आरोप है कि इसी दौरान बाइक से एक दरोगा उनके पास आया और दोनों बहनों से छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने पहले तो दरोगा की बातों को अनसुना किया, लेकिन इससे दरोगा के हौंसले और बढ़ गए। दरोगा ने सुनसान रोड होने के कारण महिला व उसकी बहन को रोक लिया और उनसे मोबाइल नंबर मांगने लगा, अपना मोबाइल नंबर देने लगा।

यह भी पढ़ेंः नमक का उपयोग इस तरह करेंगे, तो हो जाएंगे मालामाल

यह भी पढ़ेंः थाने में इनकी शादी कराकर पुलिस ने पेश की एेसी मिसाल, बरसों रखेंगे लोग याद

दरोगा से बचने के लिए थाने में पहुंची

दरोगा की इस हरकत से महिलाएं घबरा गई और बदहवास होकर जान बचाकर भागी। थोड़ी ही दूरी पर रेलवे रोड थाना देखकर वे थाने के भीतर घुस गई। उन्होंने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को यह बात बताई, लेकिन थोड़ी देर में ही छेड़छाड़ का आरोपी दरोगा भी थाने में आ गया। महिलाओं ने दरोगा को देख हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि दरोगा रेलवे रोड थाने में ही तैनात है। महिलाओं को हंगामा करते देख आरोपी दरोगा मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवार्इ की मांग को लेकर दोनों महिलाएं शाम तक थाने में ही बैठी रही। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने इस बारे में बताया कि वे पता लगवा रहे हैं कि दरोगा का नाम क्या है और पूरा मामला क्या है। दरोगा ने अगर ऐसी हरकत की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग