मेरठ

आर्मी अफसर बनकर दुकानदारों से सामान खरीदने के नाम पर करते थे ठगी, देखें वीडियो

Highlights पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार मेरठ और मथुरा में आरोपियों पर 11 मुकदमे दर्ज दुकानदार से सामान खरीदने को लेकर करते थे ठगी

2 min read
Dec 15, 2019
meerut

मेरठ। आर्मी अफसर बताकर बैंक खातों (Bank Accounts) से ठगी करने वाले गिरोह (Gang) के दो युवकों को साइबर सेल (Cyber Cell) ने गिरफ्तार किया है। इस गैंग के सदस्य ओएलएक्स (OLX) पर एड देखकर सामान बेचने और खरीदने को लेकर कॉल करते थे। बाद में खाताधारक की डिटेल लेकर रुपये उड़ा देते थे। इस गैंग के अन्य सदस्यों को पकडऩे के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त मथुरा जनपद के रहने वाले हैं। इनके नाम इरफान और वाजिद है।

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि थाना किठौर मोहल्ला कुम्हारान निवासी आरिफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके पास फोन कर अपने आप को आर्मी डिपार्टमेंट का बताते हुए एक लाख रूपये कीमत के पेड़ खरीदने की बात कही थी। इसके बाद आवेदक की फोन की डिटेल की जानकारी कर धोखाधड़ी से उसके खाते से एक लाख रूपये निकाल लिए गए। वहीं दूसरी ओर मुंडाली थाना अंतर्गत गांव मेघराजपुर निवासी रविकुमार ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी चचेरी बहन का देवर बोलने की बात कहकर एक युवक ने कुछ धनराशि की आवश्यक्ता बता कर खाते की जानकारी ली और ओटीपी नंबर पूछकर खाते से 54,990 रूपये की धनराशि निकाल ली।

एसएसपी के अनुसार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग आर्मी अफसर बनकर गूगल डाट काम से सामान की दुकान सर्च कर दुकान मालिक का नंबर लेकर उस पर काल कर सामान खरीदने की बात कहते थे। उसके बाद दुकान मालिक से सामान खरीदने का सौदा कर धनराशि एडवांस में देने को लेकर लिंक भेजकर दुकानदार का पेटीएम, गुगल पे, फोन पे वालेट को लॉगिन कराते थे। इसके बाद पीडि़तों को झांसे में लेकर उसके वालेट को अपने कंट्रोल में लेते थे। उसके बाद धीरे-धीरे उसमें से रकम निकाल लेते थे। इन लोगों को पूरा संगठित गिरोह है। इन दोनों के पकड़े जाने के बाद गिरोह के अन्य लोग फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों पर मेरठ और मथुरा में 11 मुकदमे दर्ज हैं।

Published on:
15 Dec 2019 12:54 pm