मेरठ। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार पर पिता-पुत्र को सरेआम पीटने का आरोप लगे हैं। आरोप है कि प्रवीण ने बागपत रोड स्थित मुल्तान नगर में पिता-पुत्र के साथ मारपीट की और छह साल के बच्चे को धक्का दे दिया, इसमें पिता-पुत्र को चोट आयी। पीडि़त पक्ष ने इस संबंध में टीपी नगर थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर शनिवार की रात आठ बजे पुलिस ने थाने बुलाकर प्रवीण के बयान दर्ज किए और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार दोनों पक्षों को फिर से थाने बुलाया जाएगा।