मेरठ

दूसरे राज्यों से इस तरह लाए जा रहे पशु, पुलिस भी देखकर हो गई हैरान

Highlights: -डाक कंटेनर में में भरकर लाए जा रहे दूसरे राज्यों से पशु -पुलिस की हुई सख्ती तो पशुओं की तस्करी का निकाला नायाब तरीका -अब्दुल्लापुर का जंगल बना पशुओं का कमेला
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2020, 4:10 PM IST
2803_1.jpg

मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में कुछ पशुओं को कैंटर से उतारा जा रहा था। सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची कंटेनर को पकड़ लिया। आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान मुस्तकीम निवासी भटिंडा पंजाब के रूप में हुई। मुस्तकीम ने बताया कि वह 20 पशुओं को कंटेनर में भरकर लाया था और उसने पुलिस को पर्ची भी दिखाई। पुलिस ने देखा कि डाक पार्सल की गाड़ी में मवेशियों को लाया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी और सीओ को सूचना दी गई।

पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पशुओं की गिनती की गई तो 11 पशु मिले। इसे लेकर भी हंगामा हो गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब 20 पशु आए थे तो नौ कहां चले गए। बाद में एसपी देहात अविनाश पांडेय को सूचना दी गई। आरोपी चालक मुस्तकीम के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।

पंजाब से कंटेनर में लाए जा रहे पशु :—

गौरतलब है कि मेरठ के देहात इलाकों में पंजाब और दूसरे राज्यों से कंटेनर में भरकर पशुओं को लाया जा रहा है। इन पशुओं केा रात के अंधेरे में लाकर जंगल में उतारा जाता है और फिर इसको काट दिया जाता है। पशुओं को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलावा राजस्थान से भी लाया जा रहा है।

Updated on:
28 Jul 2020, 4:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला