दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अवैध बालू खनन की शिकायत की थी। जिसमें बदरखा में अवैध रूप से चल रहे बालू के खनन में कुख्यात सुनील राठी का हाथ बताया गया था। उधर, विधायक की शिकायत के बाद शासन स्तर पर बालू के अवैध खनन की जांच हुई थी।