मेरठ

सैंपल लेकर लौट रही स्वास्थ्य विभाग की टीम को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एसएसपी ने लिया सख्त एक्शन

Highlights मेरठ के रोहटा क्षेत्र की सीएचसी की टीम के साथ अभद्रता एसएसपी ने प्रारंभिक जांच में सिपाही को लाइन हाजिर किया इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ एसपी देहात को सौंपी जांच  
2 min read
• •
Updated: 10 May 2020, 11:17 AM IST
meerut

मेरठ। कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है, लेकिन इसमें पुलिस उन लोगों के साथ दुव्र्यवहार करने से भी नहीं चूक रही, जो कोरोना योद्धाओं की भूमिकाओं में हैं। पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के नाम पर आम लोगों को भी पीट रही है और स्वास्थ्यकर्मियों को भी। जनपद के रोहटा क्षेत्र में कैथवाड़ी में क्वारंटीन लोगों के सैंपल लेकर लौट रही स्वास्थ्य विभाग की टीम को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद एसएसपी अजय साहनी ने एक सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए इंस्पेक्टर रोहटा व दरोगा के खिलाफ एसपी देहात को जांच सौंपी है।

शनिवार की शाम रोहटा सीएचसी पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात उमेश कुमार अपने सहयोगियों आशुतोष शुक्ला और मोहित कुमार के साथ कार से सीएचसी लौट रहे थे। इनका आरोप है कि रोहटा बस स्टैंड पर पुलिस ने चेकिंग की बात कहकर स्वास्थ्यकर्मियों को कार से उतार लिया। स्वास्थ्य कर्मी बताने और आईकार्ड दिखाने के बावजूद भी पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की। विरोध करने पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उमेश कुमार ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी।

इसके बाद घटना के विरोध में सभी चिकित्सक और कर्मचारी एकजुट हो गए और चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रखी जाएगी। स्वाथ्यकर्मियों की चेतावनी को देखते हुए एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है और रोहटा इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ जांच बिठा दी है। उन्होने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान