मेरठ

मुंन्ना बजरंगी की हत्या वाले जेल से फिर आई खौफनाक खबर

पुलिस की थर्ड डिग्री से बिगड़ी बंदी की हालत
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 7:44 PM IST
priosner
मुंन्ना बजरंगी की हत्या वाले जेल से फिर आई खौफनाक खबर

बागपत. जिला कारागार में कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एक बार फिर से कानून की धज्जियां उड़ी है। 12 दिन पहले इसी जेल में पूर्वांचल के डॉन मुंन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लेकिन, ऐसा लगता है कि भी पुलिस ने उस घटना से भी सबक नहीं लिया। यही वजह है कि जिला कारागार में शनिवार को एक बार फिर खैफनाक मंजर देखने को मिला। यहां एक कैदी को बेरेहमी से पीटा गया। जिससे उस कैदी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोप है कि बंदी रक्षक और पुलिस कर्मियों ने कैदी को डंडो से बुरी तरह पीटा। बताया जाता है कि जेल में कैदी को उस वक्त पीटा गया जब तक कि वो अधमरा नहीं हो गया। इसके बाद जब कैदी की हालत बिगड़ गयी तो आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कैदी की हालात गंभीर होने की वजह से आगे के इलाज के लिए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बंदी की रक्षक और पुलिस ने इतनी बुरी तरह से पिटाई की, कैदी अब जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

यह भी पढ़ें- मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: अब मर्डर में मुख्तार अंसारी का मिला बड़ा कनेक्शन !

घायल कैदी का नाम रिजवान बताया जा रहा है, जो जिला कारागार में 302 के मामले ने बंद था। आज कैदी की किसी बात को लेकर दूसरे कैदी के साथ कहासुनी हो गयी, जिसके बाद बंदी रक्षक और पुलिस ने कैदी रिजवान को बुरी तरह से पीट दिया। पिटाई से कैदी का पूरा शरीर सूझ गया। उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि वह अस्पताल के बेड पर भी तड़पता देखा गया।

Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई