नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कुछ दिनों के लिए मीट की दुकानें और शराब की दुकानें बंद रखी जाएंगी। यह फैसला कांवड़ यात्रा को लेकर लिया गया है। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली सभी शराब के ठेके और मीट की दुकानें बंद करने का निर्णय हुआ है। वेस्ट यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बागपत में उन जगहों पर ये दुकानें बंद रहेंगी, जहां से भाेले के भक्त गुजरते हैं। गाजियाबाद में प्रशासन की तरफ से आबकारी विभाग और खाद्य एवं औषिधि सुरक्षा विभाग को इन निर्देशों का पालन कराने को कहा गया है। आपको बता दें कि कांवड़ यात्रा 24 जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त को शिवरात्रि तक चलेगी।