मेरठ

Meerut News: घर में हो रहा था अवैध कटान: पहुंची पुलिस टीम तो चाकू दिखाकर महिलाएं बोली, ‘जिसे मरना हो वो अंदर आए’

Meerut News: पशुओं का अवैध कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। अवैध कटान कर रही महिलाएं सिपाही पर चाकू से हमला कर फरार हो गई। जबकि मौके से 1 क्विंटल भैंस का मीट सहित चार लोग गिरफ्तार हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2023, 2:19 PM IST
police_jeep.jpg

Meerut News: मेरठ के मवाना कस्बे के खलील चौक पर एक मकान में पशुओं के अवैध कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से भैंस का मांस एक क्विंटल तथा पशु काटने के उपकरण बरामद हुए हैं।

पुलिस छापेमारी के दौरान दो महिलाएं सिपाही पर चाकू से हमला कर फरार हो गई हैं। हालांकि महिलाओं के हमले में पुलिसकर्मी को किसी प्रकार की कोई चोंट नहीं आई। सहित चार लोग मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने सिपाही पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह बाल-बाल बचा।

मवाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि खलील चौक पर एक मकान में पशुओं का अवैध कटान चल रहा है। पुलिस टीम ने खलील चौक पर सोनू के मकान पर दबिश दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन काफी समय तक दरवाजा नहीं खुला। सख्ती से कहने अंदर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम को धमकी दी कि जिसे जान प्यारी न हो, वहीं अंदर आए। दरवाजा नहीं खोलने पर कांस्टेबल अमित कुमार व रुम्मन द्वारा शटर का ताला तोड़ा। दुकान के रास्ते कांस्टेबल अमित घर में घुसा।

घर में घुसते ही अंदर मौजूद महिलाओं ने कांस्टेबल अमित पर चाकू से वार किया। कांस्टेबल रुम्मन ने अमित को पीछे खींचकर बचा लिया। इसके बाद पूरी टीम घर के अंदर घुस गई। बल प्रयोग कर मौके से चार लोग शाकिर, जियाउलहक, जुनैद और गुलशन को गिरफ्तार कर लिया गया।

मौके से दो महिलाएं फरार हो गईं। पुलिस को मौके से तीन धारदार छुरी, पशु काटने के औजार, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक क्विंटल मांस, खाल और मौके से पशु अवशेष बरामद हुए हैं। पुलिस ने मांस का नमूना जांच के लिए भेजा है। पशु चिकित्साधिकारी इंद्र सिंह ने अवशेष देखकर बताया कि पकड़ा गया मीट भैंस का है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला