
Love jihad case आमिर का मुस्लिम युवती से रिश्ता होने पर पीड़िता ने खुद को फंसा पाया। युवती ने विरोध किया तो आमिर हत्या की धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर आमिर को गिरफ्तार कर लिया।
कंकरखेड़ा थाना क्षे़त्र निवासी युवती का सात वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। वह गढ़ रोड स्थित नर्सिंग होम में काम कर रही थी। वहीं काम करने वाले जली कोठी निवासी आमिर ने अपना नाम अमित बताकर युवती से दोस्ती की। शादी का झांसा देकर सात साल तक आमिर उर्फ अमित युवती से दुष्कर्म करता रहा।
इसी बीच आमिर का रिश्ता मुस्लिम युवती हो गया। नर्सिंग होम के कर्मचारी से युवती को इसकी जानकारी मिली। युवती को पता चला कि अमित का असली नाम आमिर है। इसके बाद युवती और आमिर में अनबन हो गई। आमिर ने युवती को परिजनों और पुलिस को बताने पर हत्या की धमकी दी। भयभीत युवती ने घर पर कुछ नहीं बताया।
मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी पीड़िता से मिले और युवती को लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। हिंदू संगठनों ने इसको लव जिहाद का मामला बताया है।
Updated on:
2 Jun 2023, 1:48 PM IST
Published on:
2 Jun 2023, 1:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.