मेरठ

छुट्टी के बावजूद पीसीआर पर पहुंचे सिपाही ने इंचार्ज दरोगा काे पीट-पीट कर दिया ये हाल

होमगार्ड के साथ बदतमीजी कर रहा था आरोपी सिपाही
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 3:30 PM IST
Baghpat news
छुट्टी के बावजूद पीसीआर पर पहुंचे सिपाही ने इंचार्ज दरोगा काे पीट-पीट कर दिया ये हाल

बागपत।यूपी के बागपत जिले में सिपाही आैर दरोगा के बीच एक एेसा मामला सामने आया है। जिसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।दरअसल इसकी वजह पीसीआर पर तैनात एक सिपाही द्वारा अपने ही इंचार्ज दरोगा के साथ मारपीट करना है।इतना ही नहीं सिपाही ने दरोगा के सिर पर र्इट से वार कर दिया। जब तक दरोगा कुछ समझपाता।आरोपी सिपाही मौके से फरार हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने दरोगा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

छुट्टी के दिन सिपाही इस हालत में पहुंच गया था पीसीआर पर

दरअसल मामला कोतवाली बडौत क्षेत्र का है।जहां देर रात डायल-100 की पीआरवी गाड़ी पर दरोगा चमन सिंह इंचार्ज है।उन्हीं के साथ सिपाही कपिल बालियान तैनात था।दरोगा चमन सिंह का आरोप है कि कपिल बालियान नाम का सिपाही उसकी गाड़ी पर तैनात है।लेकिन मंगलवार रात में उसकी छुट्टी थी। इसके बावजूद भी वह गस्त के दौरान नशे की हालत में डायल 100 गाड़ी पर पहुंच गया।

होमगार्ड से बदतमीजी पकड़ा तो दरोगा का किया ये हाल

पीड़ित दरोगा ने बताया कि अचानक ही शराब के नशे में सिपाही पीसीआर पर आ पहुंचा।उसने होमगार्ड को अपशब्द कहने के साथ ही बदतमीजी करने लगा।इस पर दरोगा चमन सिंह ने सिपाही को रोकने का प्रयास किया।तो आरोप है कि सिपाही ने उनके साथ ही मारपीट कर सिर पर र्इट मार दी।घायल दरोगा जब तक कुछ समझपाते आरोपी सिपाही मौके से फरार हो गया।वहीं घटना के बाद घायल दरोगा चमन सिंह ने इसकी सूचना सम्बंधित अधिकारियों को दे दी।जबकि घायल दरोगा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला