मेरठ

INT WOMEN DAY 2018: पुलिस महकमा कर रहा यह नर्इ शुरुआत

आम लोगों को महिलाआें के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए चलाया जाएगा कार्यक्रम  
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2018, 12:55 PM IST
meerut

मेरठ। अंतर्राष्टीय महिला दिवस हर साल मनाया जाता है। सामाजिक संगठनों और सरकार की तरफ से कार्यक्रम आयोजित होते हैं महिलाओं के सम्मान में। समाज में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। सरकार द्वारा इस मौके पर नई योजनाओं की घोषणा की जाती है, लेकिन इस बार महिला दिवस कुछ खास ही होगा। इस खासियत का कारण है पुलिस महकमा, जो महिलाओं के इस दिवस विशेष पर कुछ खास आयोजन करने जा रहा है। एेसा कभी नहीं हुआ, इसलिए सुनने वाला चौंक रहा है।

महिलाओं के प्रति बनाएगी संवेदनशील

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पुलिस और आम लोगों को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए चलाएगी। डीजीपी ओपी सिंह लखनऊ में दो दिवसीय इस कार्यक्रम में भाग लेकर खुद इसका हिस्सा बनेंगे। एडीजी एलओ आनंद कुमार की तरफ से इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को शासनादेश जारी कर दिया गया है।

अभियान में यह होगा कार्यक्रम

अभियान के पहले दिन पुलिसकर्मियों को महिलाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील करने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा बेहतर काम करने वाली महिला एसआई व सिपाहियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें एंटी रोमियो स्क्वॉड को भी शामिल किया जाएगा। अभियान के दूसरे दिन स्कूल-कालेजों के छात्रों को छात्राओं के प्रति उचित व्यवहार के लिए जागरूक किया जाएगा। छात्राओं को उनसे जुड़े कानूनों के बारे में जागरूक किया जाएगा। ब्लॉक और तहसील स्तर पर महिलाओं को छेड़खानी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

महिलाआें को किया जाएगा सम्मानित

महिलाओं के प्रति अपराध रोकने और उनके प्रति सम्मान भाव लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है ऐसा काम। इन दो दिनों में थाने में भी पुलिस कर्मियां को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनने और पीड़ित महिलाओं के प्रति कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए, इसकी जानकारी दी जाएगी। मेरठ जिले में इस अभियान की शुरूआत सात मार्च से की जाएगी। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला