पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ एक बदमाश घायल, दूसरा फरार
मेरठ। मेरठ में देर रात फिर से मुठभेड़ हुई और देहात क्षेत्र का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पुलिस और बदमाशों की इस मुठभेड़ में कुख्यात विशाल जाट को गोली लग गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पकड़े गए बदमाश का अन्य साथी फरार होने में कामयाब रहा। बदमाशों के मूवमेंट की सूचना पर परिक्षितगढ़ पुलिस द्वारा नहर पुल पर चेकिंग की जा रही थी कि एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए, पुलिस पार्टी द्वारा जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे पुलिस के ऊपर फायर करते हुए भावनपुर रोड पर भागे, पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया और भावनपुर पुलिस को सूचित किया और खजूरी के पास खानपुर मोड़ पर बदमाशों को दोनों तरफ से घेर लिया।
पुलिस टीम पर फायरिंग
पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी और मोटरसाइकिल छोड़कर खेतों की ओर भागे। पुलिस की जबाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल ही गया जिसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। इसकी तलाशी के लिए कांबिंग जारी है। जिसकी तलाश हेतु खेतों में कॉम्बिंग जारी है।
50 हजार का इनामी फरार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का नाम विशाल जाट पुत्र देवेंद्र निवासी किशोरपुर, हस्तिनापुर है। यह शातिर किस्म का अपराधी है, जो किराये पर मर्डर करता है। उसने सोनू के साथ मिलकर लाख पावड़ी, कोतवाली शामली में स्कूल संचालक विनय मलिक की हत्या की थी, जिसमें मृतक विनय के पार्टनर बृजेश ने हत्या करने के लिए दो लाख की सुपारी दी थी। इससे पहले उसने सोनू जाट के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर के भोपा में शोभाराम आहेड़िया की हत्या की थी। उसने बताया कि आज वह और सोनू कहीं छुपने के लिए जा रहे थे कि और वह पकड़ा गया, जबकि सोनू गुजर पुत्र धर्मसिंह निवासी अलीपुर मोरना हस्तिनापुर भाग गया। उस पर हस्तिनापुर के डबल मर्डर केस में 50 हजार का इनाम है।