मेरठ के किठौर क्षेत्र में बदमाश ने तीन लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर पुलिस को ललकारा था
मेरठ। ऐसी मुठभेड़ पहली बार सुनी होगी जब बदमाश फायरिंग कर रहा हो और वर्दी पहने सिपाही हाथ में डंडा लेकर उसका मुकाबला करें। मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में ऐसा ही हुआ। जब फायरिंग करते बदमाश को पुलिस के एक दीवान ने तब तक रोके रखा जब तक कि पुलिस बल मौके पर नहीं पहुंच गया। थाना किठौर के एक गांव में विवाह की तैयारी चल रही थी । घर परिवार सहित रिश्तेदार भी बारातियों के स्वागत के लिए जुट रहे थे। इतने में ही एक बदमाश मंडप में घुस आया और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से विवाह स्थल पर हड़कंप मच गया। बदमाश ने तीन लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर उनको जान से मारने की धमकी दी। विवाह समारोह में आए लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी।
थाने में नहीं थी जीप मौजूद
इसी दौरान थाने में भी घटना की सूचना पहुंची, लेकिन थाने में उस समय जीप मौजूद नहीं थी। थाने में जीप न होने पर वहां मौजूद एक दीवान हाथ में डंडा लेकर तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ा। दीवान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और बदमाश को ललकारा। वर्दी को देखते ही बदमाश के हौसले पस्त हो गए। वह खुद को घिरा देखकर बाहर न निकलने की बात कहते हुए अन्दर बंधक तीनों युवकों और खुद को गोली मारने की धमकी देते हुए फायरिंग करने लगा। हाथ में डंडा लिए दीवान बदमाश की ओर लपका। उसने बदमाश की गोली का जवाब डंडा फेंककर दिया। जिससे बदमाश समझा कि और पुलिस आ गई है। वह दीवान की बातों में उलझ गया और ऐसी हरकत नहीं कर पाया जिसकी वह धमकी दे रहा था। इसक बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी कई राऊंड गोलियां चलाईं।
शातिर बदमाश बना हुआ था सिरदर्द
मंडप में घुसा बदमाश शातिर आलिम था। जो किठौर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। वह किठौर पुलिस पर गोलियां चलाकर ललकार रहा था, लेकिन दीवान के एक डंडे ने उसकी ललकार को ठंडा कर दिया। थोड़ी ही देर में थाना मुंडाली, खरखौदा और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अलीम की धमकी के आगे पुलिस फोर्स को पीछे हटना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक ऐसा लग रहा था कि मानों मंडप में कोई आतंकी घुस गया हो। सरेआम मुठभेड़ के कारण देहात में हड़कंप मच गया। एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद बदमाश ने पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल भी बरामद की है।
ये भी पढ़ें