7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

नशेबाज सिपाही की करतूत से UP Police शर्मसार, भीड़ ने दौड़ाया, देखें वीडियो

वीडियो में देख सकते हैं कि भीड़ किस तरह से सिपाही के पीछे पड़ी है और हो हल्ला हो रहा है।

Google source verification

आगरा। थाना हरीपर्वत के लंगड़े की चौकी क्षेत्र में पीआरवी 0005 के सिपाही ने नशे की हालत में दो मोटर साइकिल सवारों को पीछे से ठोक दिया। मोटर साइकिल सवार युवक घायल हो गए। मामला यहीं नहीं थमा। मोटर साइकिल सवारों को ठोकने के बाद गाड़ी बिजली के खंभे से टकर गई। गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। जब लोगों को पता चला कि पुलिस का सिपाही शराब पीकर वाहन चला रहा था तो आक्रोश फैल गया। भीड़ ने पीआरलवी 100 के सिपाही और दरोगा को घेर लिया। दौड़ा लिया। दोनों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने सिपाही का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। यह घटना शनिवार रात्रि की है। वीडियो में देख सकते हैं कि भीड़ किस तरह से सिपाही के पीछे पड़ी है और हो हल्ला हो रहा है।