मेरठ

थाने पहुंचे युवक-युवती ने कही एेसी बात कि पुलिस ने दोनों का करा दिया निकाह

पुलिस ने दोनों को यह आश्वासन भी दिया
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 5:34 PM IST
DEMO PIC
थाने पहुंचे युवक-युवती ने कहीं एेसी बात, पुलिस ने दोनों का करा दिया निकाह

मेरठ।खाकी और पुलिस थाने का नाम जेहन में आते ही एक दूसरी तरह की तस्वीर उभर आती हैं। लोग यहीं कहते हैं कि पुलिस और थाने से भगवान उनको दूर ही रखे।लेकिन मेरठ से इससे कुछ अलग देखने को मिला। जहां अपनी परेशानी लेकर थाने पहुंचे युवक-युवती खुश होकर वहां से बाहर निकले। इतना ही नहीं पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देकर घर तक पहुंचाया।

इस वजह से थाने पहुंचे युवक-युवती

दरअसल मेरठ के मवाना मौहल्ला में परिवर्तित नाम सलिम अपने परिवार के साथ रहता है। उसे पिछले दो सालों से पड़ोस की ही एक युवती से मौहब्बत हो गर्इ। युवती भी सलिम से इतनी ही मौहब्बत करती थी। लेकिन दोनों की एक ही बिरादरी होने के वजह से दोनों परिजन शादी के खिलाफ थे। इसी के चलते सोमवार को युवती अपनी एक सहेली के साथ मवाना कोतवाली पहुंच गई। कुछ देर बाद युवती सलिम भी कोतवाली पहुंचा। दोनों ने इंस्पेक्टर मवाना के सामने खुद को बालिग बताते हुए शादी की इच्छा जाहिर की। साथ ही युवती के परिवार वालों से जान का खतरा बताते हुए घर लौटने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया। उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब वह नहीं माने तो पुलिस ने ये कदम खुद ही उठा लिया।

पुलिस ने काजी के मदद लेकर कराया ये काम

मंगलवार की सुबह पुलिस ने थाने के निकट एक मस्जिद में काजी की मदद से युवक आैर युवती का निकाह करा दिया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाई। थाने में युवक को पुलिस ने ये कसम दिलाई कि वह कभी युवती का साथ नहीं छोड़ेगा। वहीं निकाह के बाद एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव और सीओ यूएन मिश्रा ने युवती युवती द्वारा परिजनों से अपनी जान का खतरा जताने पर सुरक्षा का आश्वासन देते हुए विवाहित जोड़े को युवक के घर पहुंचाया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला