मेरठ

नमाज पढ़ने गए थे कारोबारी, वापस लौटे तो मच गया हड़कंप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ में दो दिवसीय प्रवास के बाद उनके जाते ही सोमवार दोपहर एक हथियारों की दुकान में चोरी की ऐसी घटना घटी कि हड़कंप मच गया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 5:44 PM IST
theft
नमाज पढ़ने गए थे कारोबारी, वापस लौटे तो मच गया हड़कंप

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ में दो दिवसीय प्रवास के बाद उनके जाते ही सोमवार दोपहर एक हथियारों की दुकान में चोरी की ऐसी घटना घटी कि हड़कंप मच गया है। वहीं दुकान से चोरी हुआ सामान बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस ने चोरी हुए इस सामान की बरामदगी के लिए कई टीमों को क्षेत्र में उतारा है। इसके अलावा मुखबिरों को भी सुरागसी में लगाया गया है।

दरअसल, देहलीगेट क्षेत्र स्थित हथियारों की रिपेयरिंग की एक दुकान से मरम्मत के लिए आई रिवॉल्वर और एक कीमती माउजर रहस्यमय परिस्थिति में चोरी हो गई। घटना के बाद से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित व्यापारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

बता दें कि जली कोठी निवासी आफाक अहमद और उनके भाई खुर्शीद अहमद की खैरनगर में एमआई मुश्ताक एंड कंपनी के नाम से हथियारों के रिपेयरिंग की दुकान है। आफाक खैरनगर व्यापार संघ के अध्यक्ष भी हैं। खुर्शीद के अनुसार सोमवार को वह दुकान पर अकेले थे। दोपहर करीब 1.45 पर वह दुकान के ताले लगाकर निकट स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने चले गए। कुछ देर बाद वह वापस लौटे तो दुकान के ताले खुले देख उनके होश उड़ गए।

उन्होंने शटर खोलकर दुकान की जांच की तो भीतर रखी दो बेशकीमती रिवॉल्वर और एक तीस राउंड वाली दुर्लभ माउजर पिस्टल गायब देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी के बाद पुलिस में भी हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर देहलीगेट विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे।

खुर्शीद ने बताया कि तीनों हथियार रिपयेरिंग के लिए आए थे। बताया जाता है कि बदमाशों ने डुप्लीकेट चाभी से ताले खोले थे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पार्षद विजय आनंद और अन्य व्यापारियों ने पुलिस से घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला