27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढाबे पर दो गाड़ियों में सावर होकर आए बदमाश और युवकों पर ताबड़तोड़ कर दी फायरिंग

लोगों का कहना है कि यह ढाबा रात तक खुलता है। जिसकी वजह से यहां अक्सर अपराधिक तत्वों का अड्डा बना रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 14 Aug 2018, 2:00 PM IST

car

ढाबे पर दो गाड़ियों में सावर होकर आए बदमाश और युवकों पर ताबड़तोड़ कर दी फायरिंग

गाजियाबाद। शहर के पॉश इलाके इंदिरापुरम में एक ढाबे पर कुछ लोगों ने गोलीबारी कर दी और वहां मौजूद दो युवकों पर पत्थरो और भारी चीज से हमला कर दिया। जिसमें 2 लोग घायल हो गए। घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें : इस कुख्यात बदमाश की पेशी पर कोर्ट में तैनात की गई इतनी पुलिस की हर कोई रह गया हैरान

वहीं गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों की भीड़ और गुस्से को देखते हुए भारी पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई, हालांकि वारदात को अंजाम क्यों दिया गया यह भी साफ नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें : भाजपा की बैठक के बाद भी मेरठ के इन गांवों की दलित बस्तियों में पसरा है सन्नाटा, जानिये क्या है वजह

दरअसल, ढाबे पर करीब सोमवार रात 11:15 बजे नितिन और इमरान नाम के दो युवकों पर हमला कर घायल कर दिया गया। चश्मदीदों की मानें तो, दो कारों में सवार होकर आए युवकों ने यहां मौजूद दो युवकों इमरान और नितिन त्यागी को होटल की दूसरी मंजिल से नीचे बुलाया और फिर कई राउंड फायरिंग की। साथ ही भारी चीज से दोनों पर हमला करके दोनों को घायल कर दिया और उसके बाद बदमाश भागने लगे। लेकिन आस-पास जमा भीड़ और होटल के कर्मचारियों ने काले रंग की स्कॉर्पियो कार को रोक लिया और ईटों से हमला कर दिया। जिसके बाद बदमाश एक ही गाड़ी में सवार होकर भाग गए।

यह भी देखें : डंडे के दम पर बच्चे से सड़क पर झाड़ू लगवा रहे सिपाही का Video Viral

मौके पर गुस्साए लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस वारदात के पीछे के कारणों की वजह साफ नहीं है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पास के ही गांव मकनपुर के बताए जा रहे हैं और जिन युवकों के गोली लगी है वह भी मकनपुर के रहने वाले हैं इसीलिए आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुरानी रंजिश के चलते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया पुलिस ने मौके से खाली खोखे भी बरामद किए हैं ।

यह भी पढ़ें : दोस्तों को यहां से बाहर निकालने के लिए एेसा काम करते थे आरोपी

मौके पर देरी से पहुंची पुलिस की वजह से भी लोगों में काफी गुस्सा था। वहीं लोगों का कहना है कि यह ढाबा रात तक खुलता है। जिसकी वजह से यहां अक्सर अपराधिक तत्वों का अड्डा बना रहता है। जो आसपास के लोगों के लिए भी खतरे की बात है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस घटना की असली वजह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है। एतिहात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग