मेरठ

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम

बागपत जेल की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने पास किया पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2018, 9:29 AM IST
baghpat
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम

बागपत. पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से बागपत में जिला कारागार के हालात बेहद खराब चल रहे हैं। जेल के अंदर अभी सुरक्षा के कोई तगडे इंतजाम नहीं हैं, लेकिन बाहर से सुरक्षा मजबूत करने के लिए शासन से अब 15 लाख रुपये देकर पुलिस चौकी बनाए जाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। यहां जल्द ही चौकी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने बजट भी जारी कर दिया है।

माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुखियों में आई बागपत जेल में अब सुरक्षा बढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि जेल के अंदर अभी भी सुरक्षाकर्मियों की खासी कमी है। जेल में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लग पाए हैं। वहीं जेल में बंदियों द्वारा मोबाइल का प्रयोग भी लगातार सामने आ रहा है। जेल में हत्या के बाद ही सही, लेकिन शासन की नींद जरूर टूटी है। पुलिस चौकी का निर्माण होेने से जहां प्रतिबंधित समान पर रोक लगेगी। वहीं जेल के बाहर होने वाली गतिविधियों पर भी काफी हद तक रोक लग पाएगी।

जेल की बाहरी सुरक्षा को देखते हुए यहां शासन ने पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाना स्वीकृत किया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव सूर्य प्रकाश सिंह सेंगर ने महानिरीक्षक कारागार प्रशाासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ को पत्र जारी कर बताया है कि बागपत जिला कारागार में पुलिस चौकी के निर्माण के लिए 15.45 लाख रुपये की लागत से प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान कर चालू वित्तीय स्वीकृत में व्यय के लिए शत-प्रतिशत धनराशि की स्वीकृति कुछ शर्ताें के अधीन प्रदान की जाती है। मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी महानिरीक्षक कारागार की होगी। लेबर सेस की धनराशि का भुगतान श्रम विभाग से किया जाएगा। इस राशि के मिलने से जेल को बाहरी सुरक्षा तो मिल जाएगी, लेकिन अभी तक इस जेल के अंदर की सुरक्षा भी मजबूत की जानी ज्यादा जरूरी हैै, ताकि भविष्य में मुन्ना बजरंगी हत्याकांड जैसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला