26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस ने पेश की अनोखी मिसाल, थाने में कराई बुजुर्ग जोड़े की शादी

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाने में हुई 55 वर्षीय महिला और 50 वर्षीय होमगार्ड की शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Aug 2018, 11:58 AM IST

muzaffarnagar

यूपी पुलिस ने पेश की अनोखी मिसाल, थाने में कराई बुजुर्ग जोड़े की शादी

मुजफ्फरनगर. चरथावल थाना क्षेत्र में लावारिस घूम रही एक 55 वर्षीय महिला की थाने में तैनात 50 वर्षीय होमगार्ड से सबकी सहमति थाने के मंदिर परिसर में शादी संपन्न कराई गई। बाकायदा थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में होमगार्ड और महिला ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इसके बाद सभी ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। शादी के मौके पर थाने में मिठाई भी बांटी गई।

9 साल की बच्ची ने पीएम मोदी को पत्र लिख मांगी इच्छा मृत्यु, बच्ची का ये पत्र पढ़ छलक आएंगी आपकी आंखें

दरअसल, उत्तराखंड के टिहरी जिले के गांव चंबा निवासी 55 वर्षीय गुड्डी नाम की एक महिला सोमवार को मुज़फ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के कस्बे में लावारिस घूम रही थी। जब बुजुर्ग महिला को थाने ले जाकर पूछताछ की गई तो उसने खुद को बेसहारा बताया। इस पर चरथावल थाने में तैनात 50 वर्षीय होमगार्ड जय सिंह ने थाना अध्यक्ष के सामने महिला से शादी करने की इच्छा जाहिर की। जय सिंह की मानें तो कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उसको दो वक्त की रोटी बनाने और घर संभालने में मुश्किल आ रही थी।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर लगाया जाम

जयसिंह की इच्छा के बाद थाना अध्यक्ष ने कस्बे के अन्य सम्मानित व्यक्तियों से बात की और सभी बुजुर्ग महिला गुड्डी से उसका पक्ष जाना। इस दौरान गुड्डी ने भी शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद थाने में ही बने मंदिर में थाना अध्यक्ष और कस्बा निवासियों की मौजूदगी में दोनों की हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कराई गई। दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान मिठाई बाटकर खुशियां भी मनाई गई। यहां बता दें कि होमगार्ड जयसिंह की कोई औलाद न होने के कारण अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाने के लिए उसने बेसहारा बुजुर्ग महिला से शादी की है, जिससे इस महिला को घर और जयसिंह को घर संभालने वाली पत्नी मिल गई है।

Asian Games में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की इस तस्वीर ने जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग