4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर लगाया जाम

जीटी रोड पर बादलपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा

2 min read
Google source verification
greater noida

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर लगाया जाम

ग्रेटर नोएडा. बादलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को रोंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे गुस्साए ग्रामीणों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए रोड जाम कर दिया। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को जैसे-तैसे शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए दूर हुई ये बड़ी बाधा, 400 किसान जमीन देने के लिए हुए राजी

पुलिस के मुताबिक, हादसा बादलपुर के सनी मंदिर के पास जीटी रोड पर हुआ है। परिजनों का कहना है की कचड़ा गांव निवासी ज्ञानी अपनी बाइक से दादरी सामान खरीदने जा रहा था। जैसे ही ज्ञानी की बाइक बादलपुर क्षेत्र स्थित शनि मंदिर के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक ने ज्ञानी को रौंद दिया, जिसमें ज्ञानी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। इधर, ज्ञानी की मौत की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को पता चली तो गुस्साए सैकड़ों ग्रामीण जीटी रोड पर पहुंच गए और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-91 को पूरी तरह जाम कर दिया। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजनौर नाव हादसा: बरामद हुआ एक और महिला का शव, मृतक संख्या हुई 3, 7 अभी तक लापता

सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए शांत किया और जाम खुलवाया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

तांत्रिक ने इलाज के बहाने बीमार महिला को श्मशान में ले जाकर किया रेप का प्रयास, देखें वीडियो-

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग