26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनौर नाव हादसा: बरामद हुआ एक और महिला का शव, मृतक संख्या हुई 3, 7 अभी तक लापता

24 अगस्त को नाव पलटने से गंगा में बह गए थे 27 लोग, अब तक 3 महिलाओं के शव बरामद, रेसक्यू ऑपरेशन जारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 27 Aug 2018, 8:24 PM IST

woman deadbody

बिजनौर नाव हादसा: बरामद हुआ एक और महिला का शव, मृतक संख्या हुई 3, 7 अभी तक लापता

बिजनौर। 4 दिन पहले हुए नाव हादसे में मंडावर क्षेत्र में नाव पलटने से हाहाकार मच गया था।नाव में कुल 27 लोग सवार थे।जिनमें से 17 लोगों को बमुश्किल बचा लिया गया था। 3 महिलाओं की लाश अभी तक बरामद हुई है। 7 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। 4 दिन से एनडीआरएफ की टीम और पीएसी सहित लोकल पुलिस लापता लोगो की तलाश कर रही है।आज दोपहर ग्रामीणों और एनडीआरएफ टीम की मद्त से एक महिला की लाश गंगा से आज बरामद हुई है।लाश पानी में काफी फूल गई है। जिससे अभी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें-गंगा पार से चारा नाव में चारा लेकर आ रहे थे 27 लोग, अचानक हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख-पुकार

आपको बता दें कि डैबलगढ़ गांव के 27 लोग जिसमें महिलाओं के साथ पुरुष सवार थे। ये सभी लोग 24 अगस्त को दोपहर में पशुओं का चारा लेकर वापस घर लौट रहे थे। गंगा के तेज बहाव के कारण नाव बीच गंगा में डूब गई और सभी 27 लोग पानी में बह गए। जिनमें से इस हादसे में दो महिलाओं नगीना और मीना का शव 2 दिन पहले मिल गया था। सोमवार को फिर एक महिला की लाश मिलने के बाद अब मृतक महिलाओं की कुल संख्या 3 हो गई है।

यह भी पढ़ें-UP के इस जिले में गहराया बाढ़ का संकट, केरल से भी बदतर हुए हालात, पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पांव

बिजनौर डीएम अटल कुमार ने बताया कि अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और सभी लापता लोगों को ढूंढ़ने की लगातार कोशिश की जा रही है। एनडीआरएफ टीम सहित पीएसी की टीम गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। जिला प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से लगातार लोगों को खोजा जा रहा है। अब तक कुल 3 शव गंगा से बरामद हुए हैं।