मेरठ

Meerut News: सेक्स रैकेट की सूचना पर होटल में रेड, आपत्तिजनक हालत में महिला के साथ मिला मर्चेंट नेवी कर्मचारी

Meerut News: मेरठ में पुलिस चौकी के पास होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस रेड में मर्चेट नेवी कर्मचारी अपनी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2023, 9:27 AM IST
ps_tp_nagar.jpg

Meerut News: मेरठ में थाना टीपी नगर क्षेत्र के वेदव्यास पुरी में एक होटल में पुलिस ने छापा मारा। होटल में पुलिस का छापा लगते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल से मर्चेंट नेवी के कर्मचारी को उसकी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक हालात में पकड़ लिया।






होटल में छापा पड़ते ही कमरें में बंद युवक बाहर निकलकर भागने लगे। पुलिस को देख युवतियां बेड के नीचे छुप गई। उनमें हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने होटल के एक कमरे में एक व्यक्ति को महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक हालात में पकड़ा। छापामारी के दौरान पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने अपने को मर्चेंट नेवी में कार्ररत बताया।

मेरठ में वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी के पास एक होटल में कई महीने से प्रेमी युगलों को कमरा किराए पर दिया जाता था। इसकी जानकारी थाना पुलिस को लगी तो पुलिस ने छापेमारी की। छापे के दौरान मर्चेंट नेवी में कार्यरत एक व्यक्ति और उसकी महिला मित्र को पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि दोनों को पुलिस ने पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।

थाना प्रभारी संतशरण सिंह ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वेदव्यासपुरी चौकी के पास होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ होटल में छापेमारी की। होटल में पुलिस टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। मौके पर एक व्यक्ति और उसकी महिला मित्र को पकड़ा गया।

पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया युवक मर्चेंट नेवी में है। वह महिला मित्र के साथ आया था। दोनों को पूछताछ के लिए थाने लाए थे। इसके बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। थाना क्षेत्र में आने वाले सभी होटल मालिकों को हिदायत दी है कि किसी भी प्रकार का अनैतिक काम होटल में नहीं होने देंगे। पुलिस इससे पहले भी हाइवे पर कई होटलों में छापा मारकर देह व्यापार पकड़ चुकी है।

Updated on:
20 Jun 2023, 9:27 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला