31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: 26 जून से पूरे यूपी में मानसून सक्रिय होगा, झमाझम बारिश दिलाएगी गर्मी और लू से निजात

Weather Update: मौसम विभाग ने यूपी में 26 जून से मानसून छाने की संभावना जताई है। पूरे यूपी में 26 जून से मानसून सक्रिय हो जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 20 Jun 2023, 8:57 AM IST

Weather Update: 26 जून से पूरे यूपी में मानसून सक्रिय होगा, झमाझम बारिश दिलाएगी गर्मी और लू से निजात

Weather Update: 26 जून से पूरे यूपी में मानसून सक्रिय होगा, झमाझम बारिश दिलाएगी गर्मी और लू से निजात

weather update यूपी में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। यूपी में मानसून 26 जून से सक्रिय होगा। मौसम विभाग के वैज्ञानी डॉ. एन सुभाष ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय के चलते इस समय प्री मानसून बारिश का कई जगह असर दिखाई दे रहा है। इससे दिल्ली-NCR में दो दिन से हल्की रूक—रूककर बारिश हो रही है। इससे तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 26 जून तक पूरे यूपी मॉनसून सक्रिय होने की संभावना जताई है।

पश्चिम में चक्रवात हुआ कमजोर पूर्व में मानसून सक्रिय
डॉ. सुभाष ने बताया कि इस समय पश्चिम में चक्रवात अब कमजोर पड़ रहा है। इसी के साथ पूरब में बंगाल की खाड़ी में मॉनसून की सक्रियता अब बढ़ने लगी है। निम्न दाब का क्षेत्र बनने से बंगाल की खाड़ी की नम हवा को रास्ता मिलने लगा है। मानसून की सक्रियता बढ़ने से जल्द ही इसका असर यूपी और इससे सटे राज्य एमपी में दिखई देगा। इस समय हीट वेव से पूरब यूपी में काफी मौतें हुई हैं। मानसून सक्रिय होने से पूर्वी यूपी के जिलों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तथा इस महीने के अंत तक पूरे देश में मॉनसून सक्रिय हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : Kanwar Yatra 2023: प्रमुख सचिव गृह और DGP ने मेरठ में की कांवड़ यात्रा समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश; देखें वीडियो

अरब सागर के चक्रवात बिपरजॉय से गुजरात और राजस्थान में तबाही की बारिश हुई है। इससे अलनीनो के असर को हल्का किया है। उन्होंने बताया कि चक्रवात वाली हवा अभी पर्याप्त मात्रा में नमी लेकर यूपी की ओर बढ़ रही है। इससे पूर्वी यूपी के लखनऊ और कानपुर के आसपास निम्न दाब का क्षेत्र बनेगा। जो नम हवा को अपनी ओर खींचेगा।

इससे मानसून और मजबूत होगा। अगले आठ दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मानसून पहुंच जाएगा। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आती रहेगी। अरब सागर से नमी वाली हवा आगे बढ़ेगी। दोनों तरफ की हवाओं से पूरे देश में महीने भर तक जोरदार बारिश होगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश