मेरठ

VIDEO: होटल में छापेमारी के दौरान इस हालत में मिले लड़के-लड़कियां, पुलिस भी रह गई दंग

Highlights मेरठ बाईपास पर होटल में पुलिस की छापेमारी होटल में कई लड़कियां मिलीं स्कूल की ड्रेस में काफी समय से चल रहा था देह व्यापार का धंधा  
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2019, 12:07 PM IST
meerut

मेरठ। दिल्ली-देहरादून स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारते हुए कई जोड़ों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों में कई जोड़े रंगरेलियां मना रहे थे। इस मामले में मैनेजर और एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसपी देहात अविनाश पांडे के मुताबिक मामला थाना जानी के बाईपास स्थित एक होटल का है। पुलिस को काफी समय से इस होटल में देह व्यापार और अश्लील गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही सबके होश उड़ गए और वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने होटल की जांच करते हुए कई जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस ने होटल के मैनेजर और एक अन्य कर्मचारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस को इन जोड़ों के कमरों से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान मिला है। कार्रवाई के दौरान होटल के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।

एसपी देहात ने बताया कि उन्हें काफी समय से इसकी सूचना मिल रही थी। पहले की गई छापेमारी में पुलिस को कुछ नहीं मिला। एक बार फिर आज पुलिस को सूचना मिली और छापेमारी के दौरान कई जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया। वहीं कुछ लड़कियां स्कूल ड्रेस में मिली। जिन्होंने होटल के कमरे में आकर अपनी ड्रेस बदल ली थी और दूसरे कपड़े पहन लिए थे। पुलिस ने युवतियों को उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। जबकि युवकों को थाने भेज दिय गया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला