4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: स्मॉग ने फिर जकड़े कई इलाके, अभी इतने दिन बनी रहेगी गंभीर स्थिति

Highlights स्मॉग के कारण दो दिन स्कूलों की छुट्टियां मेरठ और आसपास एक्यूआई 320 पहुंचा सांस संबंधी मरीजों को आ रही परेशानी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Nov 2019, 11:34 AM IST

meerut

मेरठ। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण की स्थिति बिगडऩे के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार की रात मेरठ का एक्यूआई अचानक 320 और वायुमंडल में पार्टिकुलेट मैटर का घनत्व बढ़ गया। इसके कारण जिलाधिकारी ने जनपद के स्कूलों की 14 व 15 नवंबर की छुट्टी घोषित कर दी गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दो दिन तक स्थिति यही बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ेंः पूर्व विधायक के निष्कासन के बाद बसपा में मचा हड़कंप, मायावती ने इस दलित नेता को बनाया प्रभारी

मेरठ समेत पूरा दिल्ली-एनसीआर दोबारा स्मॉग की गिरफ्त में है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नमी बढऩे के कारण स्मॉग वायुमंडल में नीचे आ गया है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि मेरठ में सुबह के समय स्मॉग अधिक रहेगा। इस समय हवा की गति दो से चार किलोमीटर प्रति घंटा है, जो बहुत कम है। पिछले 24 घंटे में मेरठ और आसपास क्षेत्र में एक्यूआई बढ़ा है। वायुमंडल में सीओ और एनओटू बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि सीओ और एनओटू बढऩे का मतलब है कि कुछ न कुछ जलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः दीवार को लेकर दो वर्गों के बीच जमकर चली लाठियां और धारदार हथियार, पुलिस फोर्स तैनात

सांस रोग विशेषज्ञ डा. वीरोत्तम तोमर का कहना है कि कार्बन मोनो आक्साइड गैस कार्बन डाई आक्साइड से भी खतरनाक गैस है, इससे संबंधी रोगियों को काफी दिक्कतें होती हैं। बुधवार की देर रात जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने मेरठ जनपद में एक्यूआई 320 पहुंचने के कारण कक्षा 12 तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि अगर स्कूल प्रबंधन इसकी अनदेखी करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश