4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीवार को लेकर दो वर्गों के बीच जमकर चली लाठियां और धारदार हथियार, पुलिस फोर्स तैनात

Highlights मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र का मामला सात लोगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर मौके पर कई थानों का फोर्स तैनात  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 13 Nov 2019, 12:31 PM IST

meerut

मेरठ। फलावदा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्लाट की चारदीवारी को लेकर दो वर्ग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट में महिला बच्चे समेत चार लोग बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इन दिनों सुरक्षा-व्यवस्था काफी मजबूत है। मारपीट की सूचना के बाद कई थानों का फोर्स मौके पर भेजा गया।

यह भी पढ़ेंः पूर्व विधायक के निष्कासन के बाद बसपा में मचा हड़कंप, मायावती ने इस दलित नेता को बनाया प्रभारी

थाना क्षेत्र के खाता गांव में मंगलवार की देर शाम प्लाट की चारदीवारी को लेकर दो वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। पीडि़त पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। खाता गांव निवासी राहुल पुत्र कृष्णपाल ने डा. राजू से करीब तीन महीने पहले प्लाट खरीदा था। मंगलवार सुबह प्लाट की चारदीवारी निर्माण के लिए नींव खुदाई के दौरान पड़ोसी खलील पुत्र सद्दी के मकान की दीवार की एक ईंट निकल गई। आरोप है कि इस पर खलील पक्ष के लोगों ने राहुल पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार व ईंटों से हमला कर दिया। इस बीच-बचाव को आए युवक रविंद्र की भी पिटाई कर दी। सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय, एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, सीओ संजीव देशवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल राहुल, रविंद्र, महिला बबीता और बच्चे सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ेंः किशोरी के अपहरण में कुत्ते ने निभायी ये भूमिका, जांच में पुलिस अफसर भी हैरान

पीडि़त ने खलील, नजर, अजमल पुत्र जलालुद्दीन, जहीर पुत्र साददी, मेहरूम पुत्र मंगते, रियाजउद्दीन पुत्र मामीन, मोनू पुत्र खलील, बल्लू पुत्र जरीफ के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन ये फरार मिले। एसपी सिटी अविनाश पांडे ने बताया कि मौके पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। मामला दीवार निर्माण को लेकर हुआ। एक पक्ष की ओर से तहरीर थाने में आई है। पूरे घटना क्रम की जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश