4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशोरी के अपहरण में कुत्ते ने निभायी ये भूमिका, जांच में पुलिस अफसर भी हैरान

Highlights मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में सनसनीखेज मामला आया सामने किराएदार पर कुत्ते की मदद से अपहरण करने की रिपेार्ट मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Nov 2019, 10:16 AM IST

meerut

मेरठ। मेरठ में किशोरी के अपहरण का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है कि पुलिस अफसर भी हैरान हैं। दरअसल, नौचंदी क्षेत्र में किशोरी का अपहरण होने के बाद परिजनों ने अपहरण की तहरीर में कुत्ते की मदद का जिक्र किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः अयोध्या के फैसले के बाद अफसर फिर उतरे सड़कों पर, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

यह है आरोप

15 वर्षीय किशोरी का अपहरण होने के बाद पीडि़त पक्ष की ओर से बुआ ने आरोप लगाया है कि किशोरी के अपहरण में किराएदार ने लाल रंग के एक कुत्ते की मदद ली। पुलिस ने आरोपी किराएदार की डिटेल निकाली तो पता चला कि किराएदार और किशोरी एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों तरफ से फोन किए जाते थे।

यह भी पढ़ेंः चढ़त के दौरान बारातियों पर चढ़ गई दो कारें, दूल्हे की बुआ और चाची की मौत, 14 घायल, देखें वीडियो

लाल रंग का देशी नस्ल का कुत्ता

पुलिस के अनुसार नौचंदी क्षेत्र की एक कालोनी में 15 वर्षीय किशोरी 40 दिन पहले बुआ के घर आयी थी। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। दूसरी मंजिल पर किराएदार रहता था, उसने देशी नस्ल का लाल रंग का कुत्ता पाल रखा था। पीडि़त पक्ष की शिकायत के अनुसार कुत्ता अक्सर किशोरी को इशारा करने नीचे आता था। उसके बाद किशोरी उसके साथ उपर चली जाती थी। सोमवार को भी कुत्ता सुबह से घर में चक्कर लगाने लगा। किशोरी उसके साथ चली गई। बाद में पता चला कि किराएदार ने कुत्ते की मदद से किशोरी का अपहरण कर लिया और दोनों का कहीं पता नहीं है।

इनका कहना है

एसपी सिटी डा. एएन सिंह का कहना है कि परिजनों ने कुत्ते के सहयोग से किशोरी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीडि़त पक्ष ने कुत्ते की नस्ल और रंग भी बताया है। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि किशोरी के अपहरण को लेकर दी गई तहरीर में किराएदार ओमप्रकाश और उसकी पत्नी भावना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश