मेरठ

Lockdown: मेरठ मंडल में 962 एफआईआर और 14, 820 चालान, कमिश्नर-एडीजी ने कहा कि अब होगी कठोरतम कार्रवाई

Highlights पुलिस की व्यापारियों और वाहन चालकों पर कार्रवाई मेरठ मंडल में करीब छह लाख रुपये अर्थदंड वसूला गया अफसरों ने कहा- आने वाले समय में सख्त होगी कार्रवाई  
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2020, 1:27 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने समय भी दिया है कि लोग अपनी बेहद जरूरतों के हिसाब से खरीदारी कर लें, लेकिन लोगों ने लॉकडाउन का मतलब वाहनों से बेवजह घूमना मान लिया तो व्यापारियों ने भी लॉकडाउन का मखौल उड़ाया और नियमों का उल्लंघन करते हुए नियत समय से ज्यादा देर तक दुकानें खोली रखी। साथ ही अपने यहां भीड़ लगाए रखी। यह सिर्फ मेरठ जनपद में ही नहीं हुआ बल्कि मेरठ मंडल के बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ और बुलंदशहर जनपदों में भी हुआ। पूरे मेरठ मंडल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की बड़ी तादाद रही। मंडल अभी तक 962 एफआईआर और 14,820 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।

मेरठ समेत मंडल के सभी जनपदों में शहरी क्षेत्रों में पुलिस ने बेरीकेडिंग लगाकर लोगों को रोकने का प्रयास किया है। इसके बावजूद लोग गली-मोहल्ले से निकलकर मुख्य सड़कों पर पहुंच रहे हैं। पुलिस की सख्ताई के बावजूद सड़कों पर वाहनों से बेवजह घूमने और नियत समय के बाद भी व्यापारी दुकानें खोल रहे हैं। यही वजह है कि मेरठ मंडल में ज्यादा एफआईआर और चालान काटे गए हैं। पुलिस की सख्ताई के बावजूद लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कुल 962 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें व्यापारी और वाहन चालक शामिल हैं। 14820 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इन सबसे 5,95,421 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए हैं।

कमिश्नर अनिता सी मेश्राम ने बताया कि अभी और कड़ाई से मंडल में लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा। इसका पालन नहीं करने वालों पर अब कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कडाई से किया जा रहा हैं। लोगों को पुलिस हिदायत दे रही है कि वे घरों से बाहर नहीं निकले और तय समय पर ही बाहर आए। साथ ही कम्यूनिटी डिस्टेंस बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और ज्यादा सख्त कार्रवाई होगी।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान