मेरठ

कोरोना से खुद को बचाने के लिए च्यवनप्राश, शहद, नीम और गिलोय खा रहे पुलिसकर्मी

- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विभाग ने जारी किए आदेश
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2020, 11:49 AM IST
police.jpg
Wardy troubles, complaint lodged in police station

मेरठ. अपने जवानों को संक्रमण से बचाने के लिए अब यूपी पुलिस उनकी इन्युुनिटी पावर बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को विभाग की तरफ से शहद, नीम की गिलोय और च्यवनप्राश खाने केे लिए दिया जा रहा है। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि इन चीजों का सेवन करके ही ड्यूटी पर आएं। इसके साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दवाइयां भी दी जा रही हैं। इन सब के प्रयोग से पुलिसकर्मी भी अपने आप को पहले से ज्यादा फिट महसूस कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की महामारी के कारण देशभर लॉकडाउन है। लॉकडाउन का पूरा पालन करवाने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है। अपनी ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। राजधानी दिल्ली में सैकड़ों पुलिसकर्मी और अधिकारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में यूपी पुलिस ने अब अपने जवानों को स्वस्थ और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उनके खाने-पीने पर ध्यान देना शुरू किया है। इस बारे में एसपी सिटी डाॅ. एएन सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से पुलिसकर्मियों के लिए च्यवनप्राश, शहद, नीम की गिलोय और दवाई दी जा रही है, ताकि पुलिसकर्मी संक्रमित होने से बच सकें। इन्हें खाने से पुलिसकर्मी भी पहले से ज्यादा बेहतर महसूस कर रहे हैं।

वहीं, थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बगैर मास्क के थाने में एंट्री नहीं करें। उन्हें थाने में पहुंचने पर हाथ सैनिटाइज करने होंगे। हथियार देने से पहले और जमा करने के दौरान उन्हें भी सैनिटाइज करना होगा। उनका कहना है कि फरियादियों से भी दूर से बात करने के लिए कहा जाता है। एसपी सिटी ने बताया कि सभी प्रभारियों और पीआरपी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि वे बाहर की चीजे खाने से परहेज करें।

Published on: