मेरठ

Meerut Weather Update Today : आषाढ़ माह की शुरूआत प्री मानसून बारिश के साथ, ऐसा रहेगा आज मौसम का हाल

Meerut weather update Today आगामी 16 जुलाई से जेठ का महीना खत्म होकर हिंदू कलैंडर का आषाढ़ माह शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून से प्री मानसून बारिश की संभावना है। यानी आषाढ़ माह की शुरूआती दिन में प्री मानसून की बारिश धरती को सराबोर कर गर्मी से राहत दिला सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय पंजाब और हिमाचल के ऊपर बन रहा है। जो कि हल्की बारिश का कारण बन सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jun 2022, 8:34 AM IST
Meerut Weather Update Today : आषाढ़ माह की शुरूआत में प्री मानसून बारिश के साथ,ऐसा रहेगा आज मौसम का हाल
Meerut Weather Update Today : आषाढ़ माह की शुरूआत में प्री मानसून बारिश के साथ,ऐसा रहेगा आज मौसम का हाल

Meerut weather update Today अभी दो दिन गर्मी से किसी प्रकार की कोई राहत नहीं है। यानी आज और कल गर्मी से और परेशान होना होगा। इसके बाद आगामी 16 जून से कुछ हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। 16 जून से ही हिंदू कलैंडर का नया महीना आषाढ़ शुरू होने जा रहा है। जिसके अनुसार आषाढ के महीने के पहले दिन की शुरूआत बारिश के साथ हो सकती है। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी डा0 एन सुभाष ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसके चलते बारिश की संभावना है। यह बारिश प्री मानसून बारिश के रूप में होगी।

यानी आषाढ़ महीने की शुरुआत प्री-मानसून की बारिश के साथ होगी। इसके बाद 20 जून से मानसून झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है। यानी पूरी तरह से गर्मी से राहत आगामी 20 जून के बाद ही मिलेगी। मेरठ में अभी अधिकतम तापमान 42 डिग्री बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री है। यानी न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से मात्र 3 डिग्री कम है। वहीं एनसीआर के कुछ जिलों में यहीं तापमान 45 डिग्र्ी तक पहुंच गया है। जबकि न्‍यूनतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है।

इस समय नई दिल्ली सहित आसपास के जिलों के लोग इस भीषण गर्मी से काफी परेशान है। मौसम वैज्ञानी डा0 एन सुभाष ने बताया कि अभी 15 जून तक गर्मी में किसी प्रकार की राहत की संभावना नहीं है। हालांकि पश्चिमी उप्र से सटे पहाडी राज्य उत्तराखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही है। वहीं पश्चिमी उप्र में प्री-मानसून 16 से 20 जून के बीच आने की संभावना है।

Updated on:
14 Jun 2022, 8:34 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला