7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने सोतीगंज वाहन चोर बाजार के कबाड़ियों को दिया ये चौकाने वाला आफर

Deputy CM Brijesh Pathak in Meerut मेरठ इस समय वीआईपी आगमन का गढ़ बना हुआ है। कल यानी रविवार को प्रदेश के एक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ आए और उसके बाद आज फिर प्रदेश के दूसरे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मेरठ में थे। आज मेरठ पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेरठ के चोर बाजार सोतीगंज के कबाड़ियों को देश के विकास में आगे आकर सहयोग करने की अपील की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 13 Jun 2022, 8:14 PM IST

मेरठ पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने सोतीगंज वाहन चोर बाजार के कबाड़ियों को दिया ये चौकाने वाला आफर

मेरठ पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने सोतीगंज वाहन चोर बाजार के कबाड़ियों को दिया ये चौकाने वाला आफर

Deputy CM Brijesh Pathak in Meerut केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर आज सोमवार को बाईपास स्थित एक शैक्षिक संस्थान में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व की सरकारों ने गरीब को हटाया है गरीबी को नहीं। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस, सपा और बसपा पर भी खूब निशाना साधा। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं की चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने सोतीगंज का भी जिक्र करते हुए कहा कि सोतीगंज वालों को भी देश के विकास और उन्नति के लिए भाजपा के साथ आना चाहिए।


इसके अलावा लोकसभा चुनाव में भी अभी 2 साल का वक्त बाकी है लेकिन केंद्र में मोदी सरकार 8 साल पूरे कर रही है और आमजन के लिए चलाई जा रही विकास परख योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही दूर दृष्टि का परिणाम है कि कोरोना काल में देश की जनता को अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। जनधन योजना के तहत खुलवाए गए खातों में सीधे रकम भेजी गई, जिसका लाभ आमजन को मिला।

यह भी पढ़े : Delhi Meerut RRTS : दुहाई डिपो पहुंचा रैपिड का पहला ट्रेनसेट, असेंबल के बाद होगा ट्रायल

उन्होंने केंद्र द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी। साथ ही देश की पूर्ववर्ती सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा। उप मुख्यमंत्री ने कहा की मोदी सरकार से पहले देश में रही सरकारों ने सिर्फ गरीब को हटाया गरीबी को नहीं। पहले की सरकारें एक परिवार और अपने परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित रहती थी। जबकि मोदी सरकार ने देश के हर गरीब वर्ग का ख्याल रखा और उनके लिए योजनाएं बनाकर लाभ पहुंचाया।