रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कारिडोर पर दो तरह की रेल चलेंगी। एक रेल मोदीपुरम से बेगमपुल, परतापुर होते हुए दिल्ली के सरायकाले खां तक चलेगी, जिसका नाम है रैपिड रेल यानी आरआरटीएस। दूसरी रेल मोदीपुरम से बेगमपुल होते हुए परतापुर तक चलेगी जिसका नाम है मेरठ मेट्रो यानी एमआरटीएस है। रैपिड रेल की कुल संख्या 30 रहेगी जो हर पांच से 10 मिनट के अंतराल पर 160 किमी की गति से आती जाती रहेंगी।