मेरठ

Meerut: कैंट क्षेत्र में गर्भवती मिली कोरोना पॉजिटिव, जनपद में एक और बढ़ा हॉटस्पॉट

Highlights मेरठ केे रजबन बाजार में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित महिला को लेने पहुंची मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया  
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2020, 8:07 PM IST
meerut

मेरठ। कैंट के सदर बाजार क्षेत्र के रजबन बाजार में रहने वाली गर्भवती महिला को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। महिला के पति की सदर सब्जी मंडी में दुकान है। जहां रोजाना काफी लोग आते हैं। इसको लेकर पुलिस में भी खलबली मच गई है। महिला के परिजन को भी क्वारेंटाइन किया जा रहा है। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि महिला निजी चिकित्सक को दिखाने गई थी, वहां सैंपल लिया गया था। रजबन अब नया हॉट स्पॉट होगा।

कैंट क्षेत्र के रजबन बाजार में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से यहां हड़कंप मच गया है, क्योंकि मेरठ के कैंट क्षेत्र में अभी तक कोई भी संक्रमित नहीं मिला था। यहां एक गर्भवती महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे लेने उसके घर पहुंची तो एंबुलेंस में बैठते ही महिला रोने लगी। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में एडमिट कर इलाज शुरू कर दिया गया।

बता दें कि मेरठ में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को आंकड़ा 74 था, जो अब 75 पर पहुंच गया है। जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या अब 21 हो गई है। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला रजबन बाजार पहुंचा और महिला को एंबुलेंस से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया। बताया जाता है कि महिला की जांच के लिए एक दिन पहले सैंपल लिया गया था। सोमवार को सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव निकली। इस संबंध मेे सीएमओ डा. राजकुमार का कहना है कि महिला मरीज को मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। महिला के पति और उसके परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप