मेरठ

Azadi Ka Amrit Mahotsav: हर घर तिरंगा अभियान में मेरठ जेल के बंदी ऐसे देंगे अपना योगदान, जानकार हो जाएंगे हैरान

Har Ghar Tiranga In Meerut देश में हर जगह इस समय आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी चल रही है। हर घर तिरंगा अभियान में मेरठ जिला कारागार में बंद बंदी भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इसके लिए जिला कारागार के भीतर करीब 50 बंदी तिरंगा झंडा बनाने के काम में जुटे हुए हैं। कारागार में बन रहे ये तिरंगा झंडे बंदियों से मिलाई के लिए आने वाले लोगों को घर में 15 अगस्त वाले दिन लगाने के लिए दिए जाएंगे। इसके अलावा मेरठ जेल में तैयार तिरंगा झंडे ग्रामीणों में भी बांटे जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2022, 3:24 PM IST
,
Azadi Ka Amrit Mahotsav: हर घर तिरंगा अभियान में मेरठ जेल के बंदी ऐसे देंगे अपना योगदान, जानकार हो जाएंगे हैरान,Azadi Ka Amrit Mahotsav: हर घर तिरंगा अभियान में मेरठ जेल के बंदी ऐसे देंगे अपना योगदान, जानकार हो जाएंगे हैरान

Har Ghar Tiranga campaign स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई का बिगुल बजाने वाले मेरठ में आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी जोरों पर हैं। केन्द्र सरकार और प्रदेश की योगी सरकार हर घर तिरंगा लहराने के लिए मेरठ चौधरी चरण सिंह कारागार के बंदी भी बड़ी संख्या में तिरंगा झंडा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मेरठ जिला कारागार में बंदी सुबह से शाम तक तिरंगा झंडा बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।


बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। मेरठ की जिला जेल में बंद बंदियों में तिरंगा बनाने को लेकर इस समय काफी उत्साह है। जिला कारागार के बंदी इन दिनों बड़े उत्साह से तिरंगा बना रहे हैं। जिला कारागार के बंदी देश की आजादी के 75 वर्ष के महाउत्सव में अपना योगदान देगें। बंदी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तिरंगा झंडा तैयार कर रहे हैं। मेरठ जिला जेल में की चाहरदीवारी के भीतर सुबह से ही सिलाई मशीनों की कमान कैदी संभाल लेते हैं और फिर पूरे दिन इन सिलाई मशीन की आवाज चाहर दीवारी के बाहर तक सुनाई देती है। जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत कारागार में जितना तिरंगा झंडे का उत्पादन होगा। उनको गांव के लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।

इसी के साथ कारागार में बंद जिन बंदियों से लोग मुलाकात करने आएंंगे। उनको भी कारागार की ओर से एक तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा। हर घर तिरंगा के तहत यह अभियान आगामी 11 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दो करोड़ झंडे खरीदने का लक्ष्य रखा है। देश की आजाादी के 75 वर्ष पूरा होने के अवसर पर इस आयोजन के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने झंडा खरीदने के लिए 40 करोड़ का बजट कैबिनेट से पास कराया है। मेरठ में 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए ही जिला कारागार में बंदी तिरंगा झंडा तैयार कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला