2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hariyali Teej 2022: मेरठ में हरियाली तीज पर्व ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाकर लहराया तिरंगा

Hariyali Teej Celebration in Meerut मेरठ में आज सावन महीने के हरियाली तीज पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। हालांकि सुबह से हो रही बारिश का असर हरियाली तीज पर दिखा। लेकिन इसके बाद भी नवविवाहिताओं और महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। हरियाली तीज और आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर महिलाओं ने तीज पर्व को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया। इस दौरान महिलाओं ने तिरंगा लहराकर तीज पर्व और आजादी महोत्सव की खुशियां मनाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 1 Aug 2022, 8:51 AM IST

Hariyali Teej 2022: मेरठ में महिलाओं ने हाथ में तिरंगा लहराकर मनाया हरियाली तीज पर्व

Hariyali Teej 2022: मेरठ में महिलाओं ने हाथ में तिरंगा लहराकर मनाया हरियाली तीज पर्व

Hariyali Teej Celebration in Meerut सुहागन महिलाओं के सजने-संवरने का पर्व हरियाली तीज आज मेरठ में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर तिरंगा लहराया। हरियाली तीज के मौके पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और मेहंदी लगवाई है। आज रविवार को हरियाली तीज की चारों ओर धूम रही। हरियाली तीज को लेकर बाजार भी गुलजार रहे। महिलाओं में पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

आज योग विज्ञान संस्थान की पूर्वी जिला इकाई मेरठ का तीज महोत्सव संतोष वाटिका में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने नाटक, खेल व डांस में भारत के चार प्रदेशों की थीम लखनवी दरबार, गुजराती डांडिया, बॉलीवुड स्टाइल तथा पंजाबी तड़के के साथ सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पहेलियां व फिल्मों के डायलॉग भी चलते रहे। कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों का गुलाबी पटका पहना कर सम्मान किया गया।

यह भी पढ़े : Hariyali Teej 2022: 70 साल बार वारियान योग और मघा नक्षत्र में मनाई जाएगी हरियाली तीज

प्रतियोगिता में प्रथम आए प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। मंच सज्जा व झूला सज्जा विशेष आकर्षण का दृश्य उजागर कर रहे थे। सभी सखियों ने मिलकर झूले का आनंद लिया। मंच संचालन सारिका सिंघल व इंदिरा राजवंशी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर आजादी के 75 व अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा मुहिम के तहत भारतीय वैश्य संगम की सदस्य विनीत गुप्ता व ग्लोबल सोशल कनेक्ट की अध्यक्षा ऋचा सिंह की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों को तिरंगा प्रदान किया गया। इस मौके पर सोनल, सुनीता, लक्ष्मी, साधना, आकांक्षा, प्रियंका, दीप्ति, प्रीति, रंजनी, रितु ,किरण , शिवानी, नीता, प्राची, विनीता, अंकिता, रुद्राक्षी, शशि अग्रवाल सहित 100 से अधिक महिलाएं मौजूद रही।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश