मेरठ

प्रियंका गांधी ने इस महत्वपूर्ण सीट को किया था ‘नजरअंदाज’, अब कांग्रेस प्रत्याशी का एेसा हाल

मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर मतगणना जारी, भाजपा-गठबंधन में कड़ी टक्कर पहले प्रत्याशी बदला, फिर चुनाव प्रचार करने भी नहीं पहुंची प्रियंका गांधी चुनाव से पहले भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का हाल लेने पहुंच गर्इ थी प्रियंका  
2 min read
• •
Updated: 23 May 2019, 2:19 PM IST
meerut
प्रियंका गांधी ने इस महत्वपूर्ण सीट को किया था 'नजरअंदाज', अब कांग्रेस प्रत्याशी का एेसा हाल

मेरठ। लोक सभा चुनाव 2019 की मतगणना चल रही है। मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर दोपहर एक बजे भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल 2,48,615 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। गठबंधन प्रत्याशी याकूब कुरैशी 2,40,116 दूसरे स्थान पर आैर कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल 14,593 तीसरे स्थान पर हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी को बहुत ज्यादा वोट मिलने के आसार भी कम है, क्योंकि मुख्य मुकाबला भाजपा आैर गठबंधन प्रत्याशी के बीच ही है। सूत्रों की मानें तो मेरठ-हापुड़ सीट पर कांग्रेस की इस स्थिति के पीछे कांग्रेस हार्इकमान की रणनीति मानी जा रही है, जिसमें मेरठ जैसी महत्वपूर्ण सीट पर कांग्रेस का कोर्इ स्टार प्रचारक यहां नहीं पहुंचा था, जबकि प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार शुरू होने से पहले मेरठ के हाॅस्पिटल में उपचार करा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का हालचाल लेने पहुंच गर्इ थी।

मेरठ को माना था 'सी' ग्रेड सीट

पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस हार्इकमान ने पहले ही तय कर लिया था कि मेरठ-हापुड़ सीट 'सी' ग्रेड है। सूत्रों की मानें तो यह पहले ही तय कर दिया गया था कि प्रियंका गांधी ग्रेड 'ए' आैर 'बी' सीट पर ही चुनाव प्रचार करने जाएंगी। यही वजह रही कि वह मेरठ-हापुड़ जैसी महत्वपूर्ण सीट के प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल के लिए चुनाव प्रचार करने नहीं आयी। इसकी खामियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ा आैर गुरुवार की दोपहर एक बजे तक मात्र 14, 593 वोट ही हासिल कर पाए थे।

भीम आर्मी प्रमुख से मिली थी प्रियंका

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर 13 मार्च को मेरठ के आनन्द हाॅस्पिटल में भर्ती थे, क्योंकि उनकी उनकी सहारनपुर से दिल्ली के बीच हुंकार रैली के दौरान हंगामे में उनकी तबियत बिगड़ गर्इ थी। प्रियंका चंद्रशेखर का हाल जानने तो पहुंच गर्इ थी, जबकि मेरठ के प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल के चुनाव प्रचार के लिए नहीं, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता डा. आेपी शर्मा को टिकट देने के बाद हरेंद्र अग्रवाल को नया प्रत्याशी बनाया था। प्रियंका 13 मार्च के बाद हरेंद्र के चुनाव प्रचार में नहीं आयी। इसी तरह वेस्ट यूपी के कांग्रेस प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी एक बार ही चुनाव प्रचार के लिए मेरठ पहुंचे। एेसे में कांग्रेस प्रत्याशी को ज्यादा वोट नहीं मिलना हार्इकमान की रणनीति की खामी का हिस्सा माना जा रहा है। हरेंद्र अग्रवाल मतगणना शुरू होने से लेकर दोपहर तक तीसरे स्थान पर ही बने हुए हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान